फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   माहौल बिगाडने वालों का नहीं होता कोई जाति-धर्म

माहौल बिगाडने वालों का नहीं होता कोई जाति-धर्म

Fri, 16 Jun 2017 06:07 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
माहौल बिगाडने वालों का नहीं होता कोई जाति-धर्म
माधोटांडा/न्यूरिया (पीलीभीत)। ईद को सकुशल कराने के लिए अफसरों की ओर से किए जा रहे जनसंपर्क के तहत शुक्रवार को न्यूरिया और माधोटांडा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन कर संभ्रात नागरिकों से सहयोग की अपील की गई। इस दौरान लोगों से उनके समक्ष पर्व को लेकर आ रही परेशानियों को भी जाना गया।
विज्ञापन

माधोटांडा में सीओ पूरनपुर अनुराग दर्शन ने कहा कि ईद खुशियों का पर्व है। इसमें किसी तरह का खलल न पड़ने दें। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे है। किसी तरह की कोई समस्या सामने नहीं आने दी जाएगी। कहा कि अगर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है। अफवाह फैलाता है, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सहयोग मांगा। इस मौके पर एसएचओ मनोज कुमार त्यागी, एसआई ओमप्रकाश गंगवार, मनोज कुमार, एचसीपी भरत सिंह, मेहरबान सिंह, निर्भय सिंह, चेयरमैन कलीनगर सुनील कटियार, प्रधानपति राममूर्ति सिंह, खलीक खां, शेर मोहम्मद, हसमत उल्ला खान, रंजीत सिंह, रामदेव आदि मौजूद रहे। इधर न्यूरिया थाना परिसर में देर शाम आयोजित पीस कमेटी बैठक में सीओ सदर धर्म सिंह मार्छाल ने जनसहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने वाले का कोई जाति या धर्म नहीं होता। ऐसे लोगों पर पुलिस विशेष तौर पर निगाह रखेगी। इस मौके पर एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल, तहसीलदार विमल कुमार शुक्ला, चेयरमैन न्यूरिया हिलाल अहमद, मझोला चेयरमैन अजय गोयल, अब्दुल फयूम, कमर शरफुददीन नूरी, जलील अहमद, मुनीष, हाजी यूसुफ, मुन्ने खां, चंद्रपाल, रमेश, नीतेश अग्रवाल, निसार अहमद, रामू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed