फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   105 year old Kalinagar bridge closed due to cracks in Pilibhit

Pilibhit News: 105 साल पुराने कलीनगर पुल में आईं दरारें... माधोटांडा-पीलीभीत का सीधा मार्ग बंद

Fri, 06 Jun 2025 03:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 06 Jun 2025 03:55 PM IST
सार

पीलीभीत में 105 साल पुराने कलीनगर पुल में दरारें आने के कारण उसपर आवागमन बंद कर दिया गया है। इससे माधोटांडा और पीलीभीत के बीच का सीधा रास्ता भी बंद हो गया है।लोग वैकल्पिक रास्ते से गुजर रहे हैं। 

विज्ञापन
105 year old Kalinagar bridge closed due to cracks in Pilibhit
कलीनगर पुल पर दीवार निर्माण के लिए लाई गईं ईंटे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के कलीनगर में मियाद पूरी कर चुके अंग्रेजी हुकूमत के समय बने पुल से गुजरना अब जोखिम भरा हो गया है। यही वजह रही कि डगा पुल के बाद बृहस्पतिवार दोपहर इसमें भी दरारें पड़ने की जानकारी हुई। इसके बाद इस पुल से आवागमन बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


सूचना पर सिंचाई विभाग के अलावा पुलिस की टीम मौके पर गई। वहां सुरक्षा के लिहाज से बैरियर लगाकर पुल पर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया। इससे राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ऐसे में पीलीभीत से माधोटांडा का आवागमन का सीधा रास्ता बंद हो गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़े - आय से अधिक संपत्ति का मामला: इंस्पेक्टर नरगिस ने दी सफाई, कहा- पति के पास पैसा, फिर क्यों न उड़ाऊं
विज्ञापन
विज्ञापन


माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर कलीनगर तहसील मुख्यालय के निकट बाइफरकेशन से निकलने वाली हरदोई ब्रांच नहर पर 105 साल पुराना कलीनगर पुल बना हुआ है। सिंचाई विभाग के क्षेत्रीय अभियंता ने इसकी स्थिति देखकर आवागमन बंद करने का निर्णय किया। पुल के दोनों ओर बैरियर लगा दिए गए हैं। पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। देर शाम सिंचाई विभाग की ओर से ईंटों को मंगाकर दीवार खड़ी करने की कवायद शुरू की गई।

एक किमी. आगे से होकर गुजर रहे वाहन
डगा पुल के बाद कलीनगर पुल भी दरारें पड़ने के बाद आवागमन बंद होने से अब राहगीरों को कलीनगर पुल से एक किलोमीटर आगे चित्तपुर पुल से होकर वैकल्पिक रास्ता खोला गया है। राहगीर एक किलोमीटर आगे नहर मार्ग से जाकर चित्तरपुर पुल से होकर पीलीभीत और कलीनगर के लिए आवाजाही कर रहे हैं।

नहर विभाग के अधिकारियों ने पुल में दरार आने की सूचना दी थी। इसके बाद कलीनगर पुल से आवागमन बंद करा दिया गया है। वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों से गुजर रहे हैं। – महिपाल सिंह, एसडीएम कलीनगर

कलीनगर पुल के बंद होने से दो मुख्य मार्ग का संपर्क कटा
सात मार्च को डगा पुल पर दरारें पड़ने से पूरनपुर खटीमा मार्ग का सीधा आवागमन बंद कर दिया गया था। अब कलीनगर पुल पर भी आवागमन बंद कर दिया गया। इससे  लोगों को तहसील और जिला मुख्यालय तक आवागमन करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

पुल के निर्माण की प्रक्रिया मंजूरी के नाम पर अधर में
कलीनगर पुल से एक किलोमीटर दूर पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर स्थित हरदोई ब्रांच नहर के डगा पुल से भी सात मार्च से आवागमन पूरी तरह बंद है। दरारें पड़ने के बाद इस पुल से भी आवाजाही रोकी गई थी। कई दिनों बाद लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम और सिंचाई अभियंताओं ने संयुक्त रूप से सर्वे कर पुल के निर्माण की कार्य योजना बनाई थी। हालांकि अभी इस पुल के निर्माण की प्रक्रिया भी मंजूरी के नाम पर अधर में अटकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed