फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   प्रधान के विरोध में उतरे ग्रामीण, प्रदर्शन

प्रधान के विरोध में उतरे ग्रामीण, प्रदर्शन

Sun, 30 Sep 2018 11:37 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
प्रधान के विरोध में उतरे ग्रामीण, प्रदर्शन
प्रधान पति के विरोध में उतरे ग्रामीण, प्रदर्शन
विज्ञापन

30पीबीटीपी- 19
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूरिया। आवास और शौचालयों के नाम पर चल रही धन उगाही से परेशान ग्रामीणों ने प्रधान के पति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और डीएम से मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामला मरौरी ब्लाक के कल्लिया गांव का है। ग्रामीण राजेश, इतवारी, सुनील आदि का आरोप है कि आवास दिलाने के नाम पर बीस हजार और शौचालय के नाम पर खुलेआम एक हजार रुपये की उगाही की जा रही है। नहीं देने पर योजनाओं के लाभ से वंचित रखने की धमकी दी जाती है। आरोप यह भी है कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। गांव में साफ सफाई भी नहीं कराई है। बहु रम्पा देवी और उनकी बहू पुष्पा देवी दोनों विधवा हैं। आरोप है कि इनके नाम पर आवंटित किए जाने वाले आवास भी सुविधा शुल्क के फेर में फंसकर रह गया है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रधान पति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी तुला राम ने बताया कि शौचालयो में धन उगाही का मामला सामने आया है। मामले की जांच कराई जाएगी। इस मामले में ग्रामीणों से भी बात की जाएगी। प्रधान पति पर लगे आरोप ठीक पाए गए तो आगे की कार्रवाई के लिए अफसरों को पत्र भेजकर जानकारी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed