{"_id":"5baa8bb5867a55013f17d662","slug":"101537903541-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मेसिस्ट दिवस पर मरीजों की सेवा का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मेसिस्ट दिवस पर मरीजों की सेवा का लिया संकल्प
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला अस्पताल में विश्व फार्मेसिस्ट दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कार्यवाहक सीएमओ डॉ. भुजवीर सिंह और सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह रहे। वक्ताओं ने अस्पताल में आने वाले मरीजों की सेवा करने का संकल्प लिया। इसमें पीएसएस संघ के महामंत्री डॉ. यशवीर सिंह, डॉ. मुकेश उपाध्याय, यूनियन के अध्यक्ष ओमवीर मलिक, मंत्री दिनेश खोखर, प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, मुकेश गिरि, ब्रिजेश शर्मा, विनीत कौशिक मौजूद रहे।
खेकड़ा नगर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात फार्मेसिस्टों ने खेकड़ा नगर स्थित सीएचसी में फार्मेसिस्ट दिवस मनाया और मरीजों की सेवा में जुटे रहने का संकल्प लिया। मंगलवार को खेकड़ा नगर स्थित सीएचसी परिसर में नगर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात फार्मेसिस्ट एकत्र हुए। इस मौके पर उन्होंने सीएचसी परिसर में फार्मेसिस्ट दिवस मनाया। और फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने फार्मेसिस्ट दिवस पर सदैव मरीजों की सेवा करने का संकल्प लिया। खेकड़ा सीएचसी पर तैनात फार्मेसिस्ट धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि फार्मेसिस्ट का कर्तव्य है कि वह स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों का प्राथमिकता पर देखभाल कर इलाज करें। ताकि कोई भी मरीज बीमारी से ग्रस्त न रह सके। इस दौरान फार्मेसिस्ट संजीव सांगवान, चेतन, पवेंद्र आदि रहे।