{"_id":"66586e6133b67a281e00e621","slug":"10-thousand-rupees-extorted-in-the-name-of-booking-a-car-report-filed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117119-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गाड़ी बुक करने के नाम पर झटके 10 हजार रुपये, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गाड़ी बुक करने के नाम पर झटके 10 हजार रुपये, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के एक गांव के ग्रामीण से जालसाज ने गाड़ी बुकिंग करने के नाम पर 10 हजार रुपये झटक लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दियोरिया कोतवाली के गांव बिहारीपुर हीरा निवासी सुरेश चंद्र ने बताया कि उन्होंने बीसलपुर नगर के मोहल्ला रामनगर निवासी राम लड़ैते की गाड़ी बुक की थी। बुकिंग का पूरा पेमेंट 10 हजार रुपये उन्होंने रामलड़ैते को अग्रिम रूप से दे दिया। आरोप है कि रामलड़ैते निर्धारित तिथि पर गाड़ी नहीं लाया। सुरेश चंद्र ने जब उसके घर आकर उससे 10 हजार रुपये मांगे, तो उसने उसने गाली-गलौज किया, दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी और लाठी लेकर दौड़ा लिया। कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि सुरेश की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध अमानत मेंं ख्यानत डालने, गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद