{"_id":"61c3986390a3b62980191c09","slug":"1-90-crore-received-for-making-19-villages-ideal-pilibhit-news-bly4701451129","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 गांवों को आदर्श बनाने के लिए मिले 1.90 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 गांवों को आदर्श बनाने के लिए मिले 1.90 करोड़
विज्ञापन
मरौरी के गांव सराय सुंदरपुर में निरीक्षण करते पीएमएजीवाई के सदस्य तुषार मकवाना। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जिले के 19 गांवों को आदर्श गांव बनाने के लिए पहली किस्त के रूप में 1.9 करोड़ जारी किए गए हैं। इस बजट का उपयोग गांव को संवारने में किया जाएगा। बुधवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्य तुषार दीप मकवाना पीलीभीत पहुंचे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
जिले के 57 गांव आदर्श गांव में चयनित हुए हैं। पचास फीसदी एससी जनसंख्या वाले गांवों को इसमें शामिल किया गया है। प्रत्येक गांव को 20-20 लाख का बजट दिया जाएगा। इस बजट से गांव में पक्की सड़कें, नालियों का निर्माण, सोलर लाइट, आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे। अगर किसी स्कूल में शौचालय नहीं है तो उसका भी निर्माण कराया जाएगा। पहली किस्त के रूप में गांवों को दस-दस लाख जारी किए गए हैं। हालांकि बीस गांवों को बजट जारी होना था, लेकिन बीसलपुर के एक गांव का बजट अभी जारी नहीं हुआ है। बुुधवार को हुई समीक्षा बैठक में समाज कल्याण अधिकारी, डीपीआरओ, जिला पंचायत अधिकारी समेत कई विभागों के अफसर शामिल हुए। तुषार दीप मकवाना ने अधिकारियों से कहा कि तीन महीने में कम से कम चार गांवों में कार्य पूरा कराकर आदर्श गांव घोषित करें। इसके बाद वह योजना में चयनित हुए मरौरी ब्लॉक के सराय सुंदरपुर गांव पहुंचे। यहां काम तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। बजट सिडको एजेंसी को जारी किया है। एजेंसी के माध्यम से कार्य किए जाएंगे। तुषार दीप मकवाना ने बताया कि सरकार की मंशा है कि हर जिले में आदर्श गांव बनाए जाएं ताकि दलित क्षेत्रों को विकास हो सके। समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि जिन गांवों के लिए बजट जारी हो गया है वहां तेजी से कार्य पूरा कराया जाएगा।