फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   phailin_ cyclone_ odisha

यूपी में भी फैलिन का असर, 10 लोगों की मौत

Wed, 16 Oct 2013 11:17 AM IST
अमर उजाला, वाराणसी
अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 16 Oct 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
phailin_ cyclone_ odisha

उड़ीसा में तबाही मचाने के बाद फैलिन अब देश के बाकी कई हिस्सों में कहर बरपा रहा है। फैलिन तूफान ने पूर्वांचल में भी सबको बेहाल कर दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम तक बीते 72 घंटे लगातार तेज हवा के साथ बारिश हुई जिससे आम जनजीवन बेपटरी हो गया है। मकान और पेड़ गिरने से 10 लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन


मरने वालों में गाजीपुर के तीन, बलिया और मऊ के दो-दो, जौनपुर, चंदौली और भदोही के एक-एक लोग शामिल हैं। तूफानी हवा और बारिश के चलते ज्वार, बाजरा, उड़द की फसल तबाह हो गई। 150 से ज्यादा झोपड़ियां, कच्चे और पक्के मकान ढह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जौनपुर में कृषि उप निदेशक ने बताया कि अधिक बारिश से बाजरा और उड़द की फसल को ज्यादा क्षति पहुंची है।

उड़ीसा में बुरे हाल
1999 के बाद आए सबसे जबरदस्त तूफान ‘फैलिन’ अपने पीछे तबाही के निशान छोड़ गया है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित ओडिशा का गंजम जिला हुआ है।

यहां तीन दिन बाद भी जनजीवन अस्त व्यस्त है। अभी तक बिजली की आपूर्ति और संचार व्यवस्था बहाल नहीं हो
पाई है। साथ ही बैंक और अन्य सार्वजनिक कार्यालय भी बंद पड़े हुए हैं।

शनिवार रात को आए तूफान के चलते सैकड़ों की संख्या में बिजली के खंभे और मोबाइल टावर गिर गए थे,
जिसके बाद से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed