फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Petrol and diesel price hike in up

यूपी: सरकार ने लगाया पेट्रोल-डीजल पर स्पेशल टैक्स

Mon, 06 Jan 2014 12:14 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 06 Jan 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel price hike in up

तेल कंपनियों के बाद अब प्रदेश सरकार ने लोगों को महंगाई का एक और झटका दिया है। सरकार ने स्पेशल स्पेसिफिक टैक्स के नाम पर पेट्रोल में 53 पैसे और डीजल में 31 पैसे की बढ़ोतरी कर दी है।

विज्ञापन


यानी अब पेट्रोल 79.74 रुपये और डीजल 59.21 रुपये में मिलेगा। डिस्ट्रिक्ट पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने बढ़ी कीमतों का विरोध किया है।

एसोसिएशन का आरोप है कि तेल कंपनियां और प्रदेश सरकार मिलकर लोगों पर महंगाई का बोझ डाल रही हैं। वैसे प्रदेश सरकार ने इस साल दो बार यह टैक्स लगाया है।

डिस्ट्रिक्ट पेट्रोल पंप एसोसिएशन के  महामंत्री ब्रजमोहन सिंघल और अध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पब्लिक पर स्पेशल स्पेसिफिक टैक्स लगाया है। यह वृद्धि अप्रत्याशित है।
विज्ञापन


डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट अब और महंगा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों की सीमा से लगे पेट्रोल पंपों पर अब बंदी का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली में टैक्स बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की तुलना में यूपी में पेट्रोल पर करीब सात रुपये और डीजल पर साढ़े चार रुपये का अंतर है। इसलिए लोग जिले में पेट्रोल न भराकर दिल्ली जाते हैं। प्रदेश को भी राजस्व की हानि होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed