{"_id":"ad8982ca-b7b2-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"people-beaten-accused-of-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी ने की मासूम से छेड़छाड़, लोगों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी ने की मासूम से छेड़छाड़, लोगों ने पीटा
उरई (जालौन)/ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2013 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठौंड से उरई आ रही प्राइवेट बस में एक छह साल को बच्ची को गोद में बैठाने के बहाने एक निलंबित फौजी ने उसके साथ अश्लील हरकत की।
विज्ञापन
जब बच्ची रोने लगी तो फौजी के बगल में बैठी शिक्षिका ने विरोध किया लेकिन वह नहीं माना।
इस पर शिक्षिका व अन्य महिलाओं ने कोंच बस स्टैंड के पास उसकी जम कर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।
डकोर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी छह वर्षीय भांजी को लेकर कुठौंद से उरई आ रहा था।
बस भरी थी इसलिए पास ही सीट पर बैठे केंद्रीय रिजर्व बल के निलंबित जवान शैलेंद्र सिंह (35) ने बच्ची को अपनी में गोद बैठा लिया।
रास्ते में वह बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब बच्ची रोने लगी तो जवान के बगल में बैठी एक शिक्षिका ने उसकी हरकत का विरोध किया।
हरकतों से बाज न आने पर आक्रोशित शिक्षिका ने उसकी पिटाई कर दी।
जब उसकी करतूत का पता चला तो लोगों ने कोंच बस स्डैंड पर उसे उतार कर जम कर पिटाई की और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया।