{"_id":"5bce9edbbdec2269a642b148","slug":"passed-exam-but-fail-in-online-mark-sheet-in-up-teacher-recruitment-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती मामला: कॉपी में पास, फिर भी कर दिया फेल, नहीं मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती मामला: कॉपी में पास, फिर भी कर दिया फेल, नहीं मिली नौकरी
न्यूज डेस्क अमर उजाला, प्रयागराज
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
68500 शिक्षक भर्ती मामले में गड़बड़ियां रुकने का नाम नहीं ले रहीं। एक तरफ परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को नौकरी दे दी गई तो दूसरी ओर कॉपी में पास अभ्यर्थियों को कंप्यूटर में अंक चढ़ाए जाने के दौरान फेल कर दिया गया और उन्हें नौकरी से वंचित होना पड़ा। ऐसे ही तमाम अभ्यर्थी सोमवार को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पहुंचे और नियुक्ति दिए जाने की मांग की।
जैसे-जैसे परीक्षा की स्कैन कॉपियां बाहर आ रही हैं, परीक्षा में हुई धांधली उजागर होती जा रही है। 23 नए अभ्यर्थी सामने आए हैं, जिन्हें कॉपी में कटऑफ से अधिक अंक मिले हैं, लेकिन कंप्यूटर में कम अंक चढ़ाए गए। सूची में अभ्यर्थियों को फेल दर्शाया गया और उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ा।
अभ्यर्थियों ने सोमवार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में यह सूची सौंपी। इसमें शामिल अंकित वर्मा के नाम के आगे 22 अंक दर्शाए गए हैं, जबकि स्कैन कॉपी में 122 अंक मिले हैं। इसी तरह कुलदीप कुमार को स्कैन कॉपी में 106 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
रिजल्ट में 16 अंक दिखाए गए हैं। प्रीति भारती एवं मनोज कुमार को स्कैन कॉपी में 98-98 अंक मिले हैं जबकि रिजल्ट में क्रमश: 48 एवं 19 अंक दर्शाए गए हैं।

वहीं, शौर्य सिंह को 104 अंक मिले हैं, जबकि रिजल्ट में 44 अंक दिखाए गए हैं। इसी तरह मो. अजमल को स्कैन कॉपी में 92, उमा राजपूत को 90, रिजवाना परवीन को 87, किरन देवी को 87, संतोष को 85, अजय वीर को 81, अन्नपूर्णा तिवारी को 80, प्रियंका राजपूत को 77, बबलू बिंद को 77, सोनी यादव को 76, पूजा को 75, शिखा यादव को 75, आराधना वर्मा को 74, विवेकानंद ठाकुर को 73, राजेश कुमार, भूपेश कुमार, रविश कुमार को 71-71 और यतीश कुमार सेंगर को स्कैन कॉपी में 91 अंक मिले हैं।
इन सभी के अंक कटऑफ से अधिक हैं और इनको नियुक्ति मिली चाहिए थी, लेकिन रिजल्ट में इनके अंक कटऑफ से कम दर्शाए गए और उन्हें चयन से वंचित कर दिया गया। अभ्यर्थियों ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर नियुक्ति दिए जाने की मांग की है।
पास और फेल अभ्यर्थियों की सूची जारी करने की मांग
अभ्यर्थियों ने यह मांग भी की है कि जांच कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार उन 53 अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाए, जिन्हें फेल होने के बाद भी नियुक्ति दी गई। साथ ही उन 51 पास अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की जाए, जिन्हें रिजल्ट में फेल दर्शाया गया और नियुक्ति नहीं दी गई।

इनमें से कई अभ्यर्थियों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन भी नहीं किया है, क्योंकि ऐसे अभ्यर्थियों के बारे में कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए गए थे। साथ ही अभ्यर्थियों का कहना है कि स्कैन कॉपी में उन्हें कटऑफ से अधिक अंक मिले हैं और उनकी कॉपियों का मूल्यांकन सही हुआ है।
परिणाम जारी करने का मिला शासनादेश
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी का कहना है कि 51 अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित करने के लिए शासनादेश मिल चुका है। परीक्षण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।