फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   partnership summit to showcase up potential

यूपी में निवेश की संभावनाओं की तलाश

Fri, 25 Jan 2013 09:13 AM IST
आगरा/ब्यूरो
आगरा/ब्यूरो Updated Fri, 25 Jan 2013 09:13 AM IST
विज्ञापन
partnership summit to showcase up potential

वैश्विक कारोबार पर चर्चा के लिए इकट्ठा हो रहे 40 देशों के प्रतिनिधियों के सामने यूपी में निवेश की असीमित संभावनाओं का पिटारा खुलेगा। 27 से 29 जनवरी तक होटल जेपी पैलेस में आयोजित सीआईआई पार्टनरशिप समिट में स्टेट पार्टनर उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और परस्पर कारोबारी संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा की जाएगी। उद्घाटन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी करेंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद प्रदेश में निवेश की संभावनाओं की जानकारी देंगे।

विज्ञापन


आगरा में होने वाले पार्टनरशिप समिट में 40 देशों के करीब 1200 प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश सरकार नई औद्योगिक और खाद्य प्रसंस्करण नीति की भी घोषणा करेगी।
विज्ञापन


समिट के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ औद्योगिक घरानों के प्रमुख, विभिन्न देशों के राजनयिक और कारोबारी प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं। टर्की, अरब देशों और अफ्रीकन देशों के साथ कारोबारी संबंधों को बढ़ावा देने के लिए अलग से सत्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदरेज समूह के चेयरमैन आदि गोदरेज, मोदी ग्रुप के चेयरमैन केके मोदी, बिरला ग्रुप के सीएस नोपानी, एशियन डेवलेपमेंट बैंक के एमडी जनरल, कई देशों के वाणिज्य मंत्री, विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक पास्कल लेमी, गेल के सीएमडी बीसी त्रिपाठी, एचसीएल के सीओओ हर्ष चिताले, टाटा कंसल्टेंसी से जयंत कृष्णा, टाटा  कम्यूनिकेशन के चेयरमैन सुबोध भार्गव सहित कई नामी गिरामी हस्तियां भी भाग लेंगी।


यह सेक्टर ज्यादा संभावित
समिट में आईटी, फूड प्रोसेसिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल टूरिज्म, लेदर एंड फुटवियर सेक्टर, टेक्सटाइल सेक्टर पर निवेश और कारोबार को विदेश में ले जाने पर चर्चा होने की संभावना है। इन सेक्टरों के प्रतिनिधि रजिस्ट्रेशन के बाद जहां आपस में बात कर रहे हैं वहीं कई देशों ने आगरा के उद्यमियों को फूड प्रोसेसिंग, आईटी सेक्टर और मेडिकल टूरिज्म पर बात करने के लिए अलग से समय मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed