फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   one more hema malini in the election fray of mathura

हेमा मालिनी को चुनौती देने उतरीं निर्दलीय हेमा मालिनी

Sun, 06 Apr 2014 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Sun, 06 Apr 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
one more hema malini in the election fray of mathura

मथुरा में नामांकन के अंतिम दिन नौ और उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किए। इसमें एक और हेमा मालिनी चुनाव मैदान में उतर आई हैं। इस तरह अब मथुरा संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवारों की संख्या 25 हो गई।

विज्ञापन


मथुरा संसदीय क्षेत्र से पांच अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। इस दौरान कलक्ट्रेट में सुबह से ही नामांकन का दौर शुरू हो गया। सबसे पहले राष्ट्रीय महान दल गणतंत्र पार्टी से दामोदरपुरा निवासी पुरुषोत्तम ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


इसके बाद निर्दलीय हेमा मालिनी नामांकन को कलक्ट्रेट पहुंचीं। हेमा मालिनी के नामांकन ने सभी को चौका दिया। हालांकि यह हेमा मालिनी मुंबई की सिने स्टार नहीं महावन तहसील के नगला रामरूप निवासी रामकिशन की पत्नी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तदोपरांत महोली रोड निवासी ओम प्रकाश, वृंदावन निवासी भूदेव प्रसाद, भूरगढ़ी मांट निवासी राधा चरन, छत्ता बाजार निवासी सतीश चंद्र, सिवाला खुर्द खेर अलीगढ़ निवासी विजेंद्र सिंह, मनोहरपुरा बजरिया सदर निवासी शाकिर कुरैशी, रंगेश्वर गली कंसटीला निवासी प्रमोद कृष्ण ने भी नामांकन दाखिल किया। इस तरह अब तक नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या 25 हो गई है।


प्रशासन को आया पसीना, करनी होगी दो ईवीएम

नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या देखकर जिला प्रशासन के माथे पर पसीना आ गया है। 25 प्रत्याशियों की संख्या के चलते प्रशासन को प्रत्येक बूथ पर दो ईवीएम की व्यवस्था करनी होगी। ऐसे में अब प्रशासन की नजर नाम वापसी पर रहेगी।

प्रशासन की इच्छा के मुताबिक नामांकन करने वालों में से 10 नाम वापस होने चाहिए। इसी स्थिति में एक ईवीएम की व्यवस्था प्रभावी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed