फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Omprakash rajbhar statement on Removed from cabinet of up government

विधायक, मंत्री की तनख्वाह और पेंशन बंद करने की मांग पर मुझे कैबिनेट से निकाला गयाः ओमप्रकाश राजभर

Thu, 31 Oct 2019 12:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 31 Oct 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Omprakash rajbhar statement on Removed from cabinet of up government
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
सुभासपा के 17 वें स्थापना दिवस पर बुधवार को वाराणसी के मुनारी बाजार में आयोजित समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम गरीब थे, गरीब हैं और गरीब रहना पसंद करेंगे। लेकिन गरीबों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। विधायक और मंत्री की तनख्वाह और पेंशन बंद करने की मांग पर मुझे कैबिनेट से बाहर किया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैबिनेट की एक घंटे की बैठक में एक करोड़ रुपये खर्च होते हैं। इस एक करोड़ रुपये से पांच गांवों का विकास हो सकता है। हम चाय पांच रुपये की खरीद कर पीते हैं, जबकि मंत्री को एक दिन में 500 चाय फ्री में सरकार देती है। वह भी बंद होना चाहिए। अजगरा विधायक कैलाश नाथ सोनकर ने कहा कि मैं विधानसभा के लोगों का कर्ज धीरे-धीरे उतार रहा हूं।
विज्ञापन


अजगरा विधानसभा में 350 सड़कों का प्रस्ताव सरकार को भेज चुका हूं, कुछ काम भी हुआ। अपनी निधि का दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव सीडीओ को भेजा। लेकिन कुछ नेता हमारे विधानसभा में काम नहीं होने दे रहे हैं । विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर संगठन को और मजबूत बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश महासचिव शशिप्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी अपने मिशन को पूरा करने में लगी है। समारोह का संचालन रमेश राजभर और अध्यक्षता राजेंद्र पटेल ने किया। इस मौके पर डॉ. बलिराज राजभर, नित्यानंद पांडेय, अभय पटेल, विनोद सिंह, राजेश यादव, शिवलाल यादव, वंदना सिंह, रवि पटेल और सिद्धार्थ राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed