{"_id":"1b6d31ae70cfe6a9ee528c1771806d93","slug":"ombudsman-can-not-stop-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लोकपाल से नहीं रुक सकता भ्रष्टाचार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘लोकपाल से नहीं रुक सकता भ्रष्टाचार’
अमर उजाला, वृंदावन
Updated Sun, 22 Dec 2013 08:31 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद नरेश अग्रवाल मानते हैं कि लोकपाल बनने से भ्रष्टाचार नहीं रुक सकता क्योंकि लोकपाल में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की नियुक्ति होगी। जो भ्रष्ट नौकरशाही से ही निकलकर लोकपाल का दायित्व संभालेंगे।
विज्ञापन
वे शनिवार की शाम एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नौकरशाही में भ्रष्टाचार व्याप्त है। पुलिस प्रशासन में फैले भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। भ्रष्टाचार देश में तहसील स्तर से शुरू होकर ऊपर तक जाता है। जिसको नियंत्रित और समाप्त करना असंभव है।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे लच्छेदार बातों से जनता को लुभा सकते हैं। भीड़ को इकट्ठा कर सकते हैं लेकिन उस भीड़ को वोटों में तब्दील नहीं कर सकते। नरेंद्र मोदी का तोड़ समाजवादी पार्टी के पास है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय स्तर के नेता पैदा करती है और गुजरात की धरती व्यापारी।
विज्ञापन
समलैंगिकता के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह पश्चिमी संस्कृति की परिचायक है हमारे देश की संस्कृति नहीं। न्यायालय का फैसला प्रशंसनीय है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार को बदनाम करने के लिए आए दिन विपक्ष कानून न होने की बात उड़ाता है जबकि वास्तविकता में ऐसा नहीं है।
इससे पहले सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर नारायण हरि गुप्ता, रामगोपाल शर्मा, सभासद अखिलेश गौतम, जहीर आलम, योगेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।