{"_id":"ae4c5e96-be63-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"now-sitting-at-home-please-register-at-employment-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे कराएं रोजगार दफ्तर में पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे कराएं रोजगार दफ्तर में पंजीकरण
मुरादाबाद/ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2013 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आप घर बैठे सेवायोजन दफ्तर में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। सेवायोजन विभाग ने पंजीकरण के लिए आनलाइन सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
7 दिन के अंदर पंजीकरण की रसीद भी ई मेल के माध्यम से मिल जाएगी।
सेवायोजन दफ्तर में पंजीकरण के लिए बेरोजगारों की दौड़ और खर्च बचाने के लिए आनलाइन सेवा शुरू हुई है। नजदीकी जनसेवा केंद्र या साइबर कैफे पर जाकर विभाग की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण दर्ज करा सकते हैं।
जिस मेल आईडी से पंजीकरण होगा उसी पर अधिकतम 7 दिन के अंदर विभाग पंजीकरण संख्या की रसीद जारी कर देगा जिसका प्रिंट आउट आवेदक निकाल लेंगे।
क्षेत्रीय सेवायोजन निदेशक डा. डीके अस्थाना ने बताया कि इसके लिए एक लिपिक की नियुक्ति अलग से की गई है। वह प्रतिदिन होने वाले पंजीकरण का प्रिंट आउट निकालकर विभागीय दस्तावेज बनाएंगे।
विज्ञापन
आनलाइन योजना से संभल, धनौरा, गजरौला जैसे दूरदराज के आवेदकों को खासा फायदा होगा। फिलहाल उन्हें लंबा सफर तय करना पड़ता है।