फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   now new circle rate fixed in lucknow

तीन मंजिल से ऊपर के फ्लैट खरीदें, फायदे में रहेंगे

Tue, 16 Jul 2013 01:18 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 16 Jul 2013 01:18 PM IST
विज्ञापन
now new circle rate fixed in lucknow

प्राधिकरण, आवास विकास परिषद व निजी डवलपर्स की कॉलोनियों के प्रस्तावित डीएम सर्किल रेट में कोई संशोधन नहीं होगा।

विज्ञापन


हालांकि अपार्टमेंट में तीन मंजिल से ऊपर के फ्लैट और कॉम्प्लेक्स में अंदर की दुकान खरीदने वालों को राहत मिलेगी।

निबंधन व राजस्व अधिकारियों ने सोमवार को आपत्तियों के निस्तारण के साथ अपार्टमेंट व कॉम्प्लेक्स के प्रस्तावित रेट में संशोधन को अपनी मंजूरी दे दी।

इसके अलावा उन्होंने पुरानी आबादी वाले और नगर निगम सीमा से बाहर के कुछ नवविकसित इलाकों के रेट में संशोधन की सिफारिश की है।

आखिरी दिन आईं 15 आपत्तियां

राजधानी में प्रॉपर्टीज के सर्किल रेट में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर आपत्तियां दर्ज कराने का सोमवार को अंतिम दिन था। अब तक आईं कुल 15 लोगों की आपत्तियों का सोमवार को ही निस्तारण भी किया गया।
हालांकि केवल तीन आपत्तिकर्ता ही कलेक्ट्रेट में एडीएम (वित्त) संजय कुमार सिंह यादव और सहायक महानिरीक्षक (निबंधन) ओपी सिंह के समक्ष उपस्थित हुए।

सिंह के मुताबिक 15 में कुछ ही आपत्तियां विचार करने योग्य पाई गईं, जिनमें अपार्टमेंट में ऊपरी फ्लैट, कॉम्प्लेक्स में अंदर की दुकानों और नगर निगम सीमा से बाहर की रिहाइश जमीनों की दरें संशोधित करने की मांग शामिल थीं।
विज्ञापन


...और बन गई सहमति
आपत्तिकर्ताओं की दलील को देखते हुए अपार्टमेंट में तीन मंजिल से ऊपर के फ्लैट की दरें कम करने पर सहमति बन गई। ऐसा ही संशोधन दुकान व कार्यालय जैसी उन कॉमर्शियल प्रॉपर्टीज की दरों में भी किया जाएगा, जो कॉम्प्लेक्स के अंदर के हिस्से में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपत्तिकर्ताओं ने तर्क दिया कि अपार्टमेंट में भूतल का फ्लैट महंगा होता है और दो मंजिल से ऊपर के फ्लैट 20 से 30 फीसदी तक सस्ते होते हैं।

इसी तरह कॉम्प्लेक्स में अंदर की दुकानों की कीमत कम होती है, जबकि सर्किल रेट में बढ़ोतरी पूरी बिल्डिंग के लिए एक जैसी की गई है।

डीएम की सहमति के बाद शासन से मंजूरी मिलते ही एक अगस्त से प्रॉपटी के नए रेट लागू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed