फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   now mulayam woos brahmins

समाजवाद ब्राह्मण ऋषि मुनियों की देन: मुलायम

Fri, 26 Apr 2013 11:46 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Fri, 26 Apr 2013 11:46 PM IST
विज्ञापन
now mulayam woos brahmins

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मण समाज को लुभाने की भरपूर कोशिश की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाजवाद ब्राह्मण ऋषि-मुनियों की ही देन है। सपा और प्रदेश सरकार ब्राह्मण के सम्मान और उनकी उम्मीदों के अनुरूप काम करेगी।

ब्राह्मण समाज की मांगों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार में 13 मंत्री ब्राह्मण समाज से हैं। माता प्रसाद पांडेय दूसरी बार विधानसभा अध्यक्ष बने हैं। सपा ने ब्राह्मणों को सर्वाधिक सम्मान दिया है।

बसपा के ब्राह्मण भाईचारा सम्मेलन के जवाब में सपा ब्राह्मण सभा ने शुक्रवार को सपा मुख्यालय में प्रबुद्ध वर्ग महासम्मेलन आयोजित किया।

इसमें बसपा के ब्राह्मण प्रेम को ढोंग बताते हुए सपा को ब्राह्मणों का हितैषी साबित करने की कोशिश की गई। इस मौके पर मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आदिकाल से आजादी के आंदोलन तक ब्राह्मणों ने समाज को दिशा दी।
विज्ञापन


समाज को जगाया और आगे बढ़ाया। वेद व्यास, भगवान परशुराम और ब्राह्मण ऋषि-मुनियों ने आध्यात्मिक ज्ञान दिया। वे किसी पर अत्याचार नहीं करते थे लेकिन अन्याय के खिलाफ हथियार तक उठाने में भी पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जातिवाद से दूर वे मानवतावादी थे। सम्मेलन में उठी संस्कृत विद्यालयों की उपेक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि संस्कृत खत्म हुई तो सभी भाषाओं पर आघात लगेगा।

हिंदी और दूसरी क्षेत्रीय भाषाएं संस्कृत से ही विकसित हुई हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक संस्कृत के श्लोक काम आते हैं। संस्कृत की उपेक्षा नहीं होगी।

सपा प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी को निर्देश देते हुए मुलायम ने कहा कि जिन ब्राह्मणों पर पिछली सरकार में एससी-एसटी एक्ट के झूठे मामले दर्ज हुए थे, वे वापस कराए जाएं।

उन्होंने कहा कि 307 एकड़ में जनेश्वर मिश्र पार्क विकसित किया जा रहा है। इसमें उनकी बड़ी मूर्ति लगाई जाएगी।  

अगली कैबिनेट में लाइये संस्कृत विद्यालयों का मामला
संस्कृत विद्यालयों को अनुदान पर लेने के मामले पर मुलायम सिंह ने मंच पर बैठे रामगोविंद चौधरी और राजेंद्र चौधरी से कहा कि सरकार ने अभी तक यह काम क्यों नहीं किया। हो सकता है कि अखिलेश को पता न हो। इसे अगली कैबिनेट में लाइये।

बसपा राज में ब्राह्मणों का सर्वाधिक उत्पीड़न: पांडेय
समाजवादी पार्टी ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष और कृषि एवं धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि बसपा शासन में ब्राह्मणों का सर्वाधिक उत्पीड़न हुआ। उन पर एससी-एसटी एक्ट के 15 हजार मामले दर्ज किए गए।

ब्राह्मण मंत्रियों, नेताओं ने किया सपा का गुणगान

सम्मेलन में ब्राह्मण समाज से जुड़े मंत्रियों और प्रमुख नेताओं ने सपा की नीतियों और मुलायम सिंह के नेतृत्व का गुणगान किया। उन्होंने मुलायम को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।


होमगार्ड मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने परशुराम जयंती पर अवकाश और प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ लड़ाई का जिक्र करते हुए संकल्प दिलाया कि ब्राह्मण समाज मुलायम सिंह को दिल्ली पहुंचाने के लिए काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed