फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Not against love buy love jihad is not acceptable RSS leader Indresh Kumar said india needs youth power

Varanasi: लव के खिलाफ नहीं, लव जिहाद स्वीकार नहीं, RSS नेता इंद्रेश कुमार बोले- देश को युवा शक्ति की जरूरत

Fri, 20 Jan 2023 07:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 20 Jan 2023 07:01 PM IST
सार

वाराणसी के लमही स्थित सुभाष भवन में आयोजित सुभाष महोत्सव के दूसरे दिन आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि देश को श्रेष्ठ बनाने के लिए युवा शक्ति की आवश्यकता है। कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस  का राष्ट्रवाद ही असली राष्ट्रवाद है।

विज्ञापन
Not against love buy love jihad is not acceptable RSS leader Indresh Kumar said india needs youth power
लमही स्थित सुभाष भवन में आयोजित सुभाष महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि कोई भी लव के खिलाफ नहीं है, लेकिन लव जिहाद को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रेम राधा-कृष्ण की तरह हो तो सबको स्वीकार है। लेकिन प्रेम में वासना हो, नाटक हो और नाम, धर्म छुपाकर प्रेम किया जाए तो इसका परिणाम बेटियों का कत्ल ही होता है। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का राष्ट्रवाद ही असली राष्ट्रवाद है। उसी राष्ट्र पर चलकर जीवन को श्रेष्ठ बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


विशाल भारत संस्थान की ओर से लमही स्थित सुभाष भवन में आयोजित सुभाष महोत्सव के दूसरे दिन अपने संबोधन में इंद्रेश कुमार ने कहा कि देश को श्रेष्ठ बनाने के लिए युवा शक्ति की आवश्यकता है। सुभाष चंद्र बोस ने अपनी संस्कृति पर भरोसा रखना सिखाया है। सुभाष चंद्र भारतीय युवा शक्ति के प्रतीक है। 

विज्ञापन

जल्द ही भारत का हिस्सा होगा पीओके

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) जल्द ही भारत का हिस्सा होगा। अगर पाकिस्तानी कहते हैं हमें कश्मीर की बहुत याद आती है तो हमें भी लाहौर और करांची की बहुत याद आती है। हम किसी भी तरह भारत की भूमि को अलग नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि जीवन में जातिवाद, मजहबवादी, स्वार्थी, दंगाई नेताओं को नहीं बल्कि राष्ट्रवादियों को नेता मानेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि युवा देश की तस्वीर बदलने की ताकत रखते हैं। देश और संस्कार से दूर करने की गहरी साजिश कर देश के लोगों को आपस में लड़ाने का माहौल बनाकर अपने हितों के लिए युवाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब युवा अपने संस्कृति के लिए चिंतित ही नही बल्कि मुखर भी हो रहे हैं।

यही कारण है कि भारतीय संस्कृति को तोड़ मरोड़ कर दिखाने वाली फिल्में फ्लॉप हो रही हैं।  कार्यक्रम के दौरान युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। इस दौरान सुभाष भवन भारत माता कि जय के नारे से गूंजता रहा। इसमें देशभर विभिन्न विद्यालयों से 600 युवाओं ने प्रतिभाग किया। 

भारतीय युवा अधिवेशन में 11 सूत्रीय प्रस्ताव पारित

सुभाष महोत्सव के दूसरे दिन भारतीय युवा अधिवेशन में 11 सूत्रीय प्रस्ताव पारित हुआ। इसका युवाओं ने समर्थन किया। इंद्रेश कुमार ने युवाओं को प्रस्ताव की शपथ दिलाई। 11 सूत्रीय प्रस्ताव में मुख्य पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर को भारत के 30वें राज्य के रूप में घोषित करने की मांग, लव जिहाद के चक्कर में फंसी युवतियों की मदद करना इसके विरुद्ध अभियान चलाना, चीन और पाकिस्तान के भारत विरोधी प्रोपेगेंडा का जवाब देना, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बताए रास्ते पर चलना आदि शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed