फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   uptu: semester exam paper pattern released

यूपीटीयू: सेमेस्टर एग्जाम का पेपर पैटर्न जारी

Sun, 08 Dec 2013 12:58 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 08 Dec 2013 12:58 AM IST
विज्ञापन
uptu: semester exam paper pattern released

उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) ने 21 दिसंबर से होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं का पेपर पैटर्न जारी कर दिया है।

विज्ञापन


पेपर में शामिल सेक्शन, पूछे गए सवाल, उनमें से जवाब देने वाले सवालों की संख्या और उनके अंकों का ब्योरा उपलब्ध करा दिया गया है।

पूर्ववर्ती महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) में रजिस्टर्ड छात्रों में बीफार्मा को छोड़कर सभी विषयों के पांचवें और सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं यूपीटीयू (जीबीटीयू) के पैटर्न पर होंगी। जबकि पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं एमटीयू ऑर्डिनेंस के प्रावधान के अनुसार ही आयोजित कराई जाएंगी।

दरअसल, यूपीटीयू के गठन से पहले मौजूदा और पिछले सत्र में एमटीयू ने अपने सिलेबस में बदलाव किए थे जबकि जीबीटीयू का अपना सिलेबस चल रहा था। मौजूदा समय में दोनों यूनिवर्सिटी के परीक्षा पैटर्न में बदलाव हो चुका है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए यूपीटीयू ने छात्रों की सुविधा के लिए एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया है। छात्रों के बीच इस पैटर्न को पहुंचाने की जिम्मेदारी कॉलेजों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीटीयू के मुताबिक इन परीक्षाओं में एमटीयू के सभी कोर्सेज के पहले व तीसरे सेमेस्टर और फार्मेसी के पांचवें सेमेस्टर के एग्जाम एमटीयू के पैटर्न पर ही होंगे।


इसके अलावा सभी विषयों के पेपर जीबीटीयू के पैटर्न पर होंगे। यूपीटीयू ने हाफ यूनिट और फुल यूनिट पेपर के सैंपल जारी कर दिए हैं।

ज्यादातर पेपर सैंपल कॉलेज लॉगिन के जरिये संस्थानों को उपलब्ध करा दिए गए हैं ताकि संस्था स्तर पर सभी छात्रों को उपलब्ध करा दिए जाएं।

एमटीयू के कैरीओवर जनवरी में
यूपीटीयू की ओर से एमटीयू छात्रों की कैरीओवर परीक्षाएं 21 दिसंबर से होने वाले सेमेस्टर एग्जाम के बाद जनवरी में कराई जाएंगी। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने सूचना जारी कर दी है।

21 दिसंबर से 13 जनवरी तक सिर्फ रेगुलर छात्रों के एग्जाम होंगे। कैरीओवर परीक्षाएं जनवरी में होंगी, जिनमें एक्स स्टूडेंट भी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed