फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Uptu: now will Educational merge

यूपीटीयू: अब होगा शैक्षिक विलय

Tue, 05 Nov 2013 12:46 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 05 Nov 2013 12:46 AM IST
विज्ञापन
Uptu: now will Educational merge

उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) बनने के बाद पिछले महीने तक संचालित जीबीटीयू-एमटीयू के शैक्षिक कामकाज को एक करने की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


सबसे पहले दोनों यूनिवर्सिटी के छात्रों के एनरोलमेंट, एग्जाम और रिजल्ट से जुड़े डाटा को मर्ज (विलय) करते हुए यूपीटीयू अपने नियंत्रण में लेगी।

दिसंबर में होने वाली विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन यूपीटीयू की ओर से सेंट्रलाइज्ड कराया जाएगा। खास बात यह है कि एक होने के बाद अब यूपीटीयू के छात्र और कॉलेजों का डाटा लखनऊ और नोएडा सेंटर पर समान रूप से रहेगा।
विज्ञापन


दरअसल, यूपीटीयू बनने के बाद यूनिवर्सिटी की पहली प्राथमिकता छात्रों के एनरोलमेंट समेत एग्जाम और रिजल्ट से जुड़े पूरे डाटा को मर्ज करने की है।

इससे छात्रों की पढ़ाई या परीक्षा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यूपीटीयू के रजिस्ट्रार यूएस तोमर ने बताया कि तीसरे और चौथे साल के छात्रों का सिलेबस एक ही है लेकिन पहले और दूसरे साल में अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए परीक्षाएं छात्रों के अपने-अपने सिलेबस के आधार पर ही कराई जाएंगी। एग्जाम पेपर भी अलग-अलग सिलेबस के आधार पर ही तैयार कराए जाएंगे।

दूसरी ओर, यूपीटीयू के नोएडा सेंटर में अब तक एमटीयू के अधिकारी और कर्मचारी के रूप में काम कर रहे स्टाफ पर निर्णय होना बाकी है।

एमटीयू बनने के समय अधिकारियों की नियुक्ति शासन की ओर से की गई थी, इनके आगामी कामकाज का निर्णय भी शासन ही लेगा। जहां तक प्रशासनिक कामकाज है, उम्मीद है वह सभी जारी रहेंगे।

छुट्टियों के बाद इस सप्ताह के अंत तक सभी की जिम्मेदारी तय कर दी जाएंगी। यूपीटीयू के अधिकारी नोएडा कैंपस में भी बैठते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed