{"_id":"b860ce3b9f0864de0126c3c63261715b","slug":"there-is-no-one-radio-taxi-in-hitech-city-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेक सिटी को नहीं मिली रेडियो टैक्सी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइटेक सिटी को नहीं मिली रेडियो टैक्सी
योगेश शर्मा/नोएडा
Updated Sun, 06 Oct 2013 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के पड़ोसी शहर गाजियाबाद और मेरठ में रेडियो टैक्सी चलाने की तैयारी शुरू हो चुकी है, लेकिन प्रदेश के दो बड़े शहरों को इस योजना का फायदा नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
नोएडा व ग्रेटर नोएडा को रेडियो टैक्सी योजना के दायरे से बाहर रखा गया है। ऐसे में मजबूत परिवहन व्यवस्था का सपना देख रहे दोनों शहरों के लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
प्रदेश के नगर निगम वाले 13 शहरों में ही रेडियो टैक्सी का संचालन किया जाएगा। शासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
रेडियो टैक्सी योजना को अमल में लाने के लिए राज्य परिवहन प्राधिकरण की तरफ से परमिट के लिए आवेदन भी मांगे गए हैं। इसके लिए एक गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
योजना के अंतर्गत दिल्ली की तर्ज पर 24×7 यह लोगों की सुविधा के लिए हाजिर रहेगी, लेकिन नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे प्रदेश के दो बड़े शहरों को इस योजना का फायदा नहीं मिल पाएगा।
इन दोनों ही शहरों की कमान नगर निगम नहीं बल्कि प्राधिकरण के हाथों में है। ऐसे में रेडियो टैक्सी योजना के तहत दोनों शहरों में परमिट जारी नहीं हो सकेंगे।
इन शहरों को मिला फायदा
गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, झांसी व गोरखपुर
यहां भी मिले ऐसी सुविधा
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रेडियो टैक्सी का संचालन बेहद जरूरी है। यहां कई मल्टीनेशनल कंपनियां दिन-रात शिफ्टों में चलती हैं।
इन कंपनियों के कर्मचारियों को रात के समय सफर करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल, एनसीआर परमिट के तहत दिल्ली की चुनिंदा टैक्सी ही यहां आ सकती है।
इनकी संख्या इन दोनों शहरों की जरूरत के लिहाज से काफी कम है।
ऑटो योजना अब तक अटकी
दिल्ली-एनसीआर के बीच बेरोकटोक सफर के लिए तैयार की गई एनसीआर ऑटो परमिट योजना से लोगों को काफी उम्मीदें हैं, लेकिन यह योजना सरकारी फाइलों से बाहर नहीं निकल पा रही है। अभी दिल्ली व यूपी के बीच शर्तों को लेकर ही सहमति नहीं बन पाई है।
क्या होगी सुविधाएं
. निर्धारित नंबरों पर डायल कर किसी भी समय बुलाई जा सकेगी टैक्सी
. सुरक्षा के लिहाज से जीपीएस व जीपीआरएस से लैस होंगी
. पुलिस द्वारा सत्यापित व प्रशिक्षित चालक ही चलाएंगे
. किराए में पारदर्शिता के लिए टैक्सी में लगे होंगे इलेक्ट्रॉनिक मीटर