फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   one arrested on demand extortion from mla

विधायक से रंगदारी मांगने पर एक गिरफ्तार

Mon, 11 Nov 2013 12:18 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 11 Nov 2013 12:18 AM IST
विज्ञापन
one arrested on demand extortion from mla

नोएडा के विधायक से फोन पर रंगदारी मांगने और अपने साप्ताहिक अखबार में उनकी छवि धूमिल करने वाले लेख प्रकाशित करने के आरोप में थाना सेक्टर-20 पुलिस ने अखबार संचालक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


वहीं गिरफ्तार संचालक ने अपने आप को बेगुनाह बताते हुए साजिश के तहत फंसाए जाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि नोएडा विधायक डॉ. महेश शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक साप्ताहिक अखबार में उनकी छवि धूमल करने वाले लेख छापे जा रहे हैं।
विज्ञापन


बातचीत करने पर अखबार संचालक ने उनसे रुपयों की मांग की है। वहीं मांग पूरी न करने पर पिछले तीन माह से आधी रात में फोन करके उन्हें धमकी दी जा रही है।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 384 और 500 के तहत मामला दर्ज कर जांच की। जांच में आरोपी अखबार संचालक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल में इसकी पुष्टि हुई।

रविवार को बरौला से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम राजेश मिश्र है। वहीं गिरफ्तार राजेश ने अपने आप को साजिश के तहत फंसाएं जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राजेश ने विधायक के कुछ विरोधियों के कहने पर लेख छापा था। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी है। इस जानकारी पर पुलिस जांच के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने का मन बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed