{"_id":"c56833d2c87fa3b73d54788d44e2340f","slug":"now-ravana-threat-from-felin","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार रावण को ‘फेलीन’ से खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार रावण को ‘फेलीन’ से खतरा
संदीप वर्मा/नोएडा
Updated Sat, 12 Oct 2013 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार शाम को दिल्ली-एनसीआर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार-झारखंड में दशहरे पर रावण दहन फेलीन (तूफान) का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन
इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में हल्की आंधी के साथ बारिश का अनुमान है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में तेज आंधी के साथ भारी बारिश कहर बरपाएगी।
12 की शाम को फेलीन (तेज आंधी) उड़ीसा के चार और आंध्र प्रदेश के एक जिले (आई वॉल क्षेत्र) में सबसे ज्यादा तेज गति (करीब 210 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार) से कहर बरपाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज आंधी के साथ बारिश होगी। हालांकि दिल्ली-एनसीआर तक आते-आते तूफान के कमजोर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
इस क्षेत्र में भी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 13 की शाम को देशभर में दशहरा भी मनाया जाएगा। इसमें फेलीन खलल डाल सकता है।
राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक एम महापात्रा और डॉ. रंजीत सिंह के अनुसार 250 किलोमीटर क्षेत्र में इसका असर रहेगा और करीब तीन मीटर (10 फुट) तक समुद्र तट पर ऊंची लहरें उठ सकती हैं।
इसके प्रभाव से उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान की खेती को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
आई वॉल क्षेत्र में देगा झटके
डॉ. रंजीत सिंह के अनुसार तूफान का आई वॉल उसका केंद्र होता है। चक्रवात सबसे ज्यादा इसी क्षेत्र में कहर बरपाता है।
फेलीन का आई वॉल क्षेत्र करीब 40 से 70 किलोमीटर क्षेत्र का है। तूफान आने पर एक बार यह केंद्र क्षेत्र में कहर बरपाता है।
इसके थोड़ी देर बाद 15 से 20 किलोमीटर क्षेत्र में शांति हो जाएगी। करीब एक घंटे बाद इस क्षेत्र में दोबारा तूफान और बारिश शुरू हो जाएगी।