{"_id":"b277c0acfc18eb3a90136488aa7d7c4d","slug":"mallika-will-become-marred-to-noida-s-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा की बहू बन सकती हैं मल्लिका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा की बहू बन सकती हैं मल्लिका
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 27 Oct 2013 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिल्वर स्क्रीन की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत नोएडा की बहू बन सकती है। एक निजी टीवी पर चल रहे रियलिटी शो ‘द बैचलरेट इंडिया-मेरे ख्यालों की मल्लिका’ में शेरावत अपने ख्वाबों का शहजादा ढूंढ रही हैं।
विज्ञापन
नोएडा के आईटी प्रोफेशनल अभिषेक सेठी भी इस शो में शादी के इरादे से पहुंचे है। दरअसल, इससे पहले शो की शुरुआत में अभिषेक सबसे पहले प्रतियोगी के रूप में मल्लिका का दिल जीतने पहुंचे थे लेकिन उन्हें बीच में ही ये शो छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
कैंसर की बीमारी के चलते अभिषेक की मां का देहांत हो गया, जिसके कारण शो के बीच से ही उन्हें नोएडा वापस लौटना पड़ा। अब दोबारा इस शो में शेरावत को अपने ख्वाबों की मल्लिका बनाने पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
35 वर्षीय अभिषेक अपनी अलग दुनिया में जीते हैं। बाइक चलाना उनका शौक है। वे एक बाइकर क्लब से भी जुड़े हैं। शुक्रवार को सात लड़कों में से मल्लिका को छह का चुनाव करना था।
विनय झांब, जशन सिंह कोहली, विभास विश्वास, कृष्णा चड्ढा और करण सागू को गुलाब का फूल देकर टॉप-6 में चुन लिया। अब बाकी बचे दो में से एक लड़के को चुनना था तभी नोएडा के अभिषेक की एंट्री हुई।
बाकी दोनों लड़कों को छोड़कर मल्लिका ने टॉप-6 के लिए अभिषेक को चुना। वे अभिषेक के साथ अपनी स्टोरी पूरा करना चाहती हैं।