फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ... is there any big secret behind it!

... इसके पीछे कोई बड़ा राज तो नहीं!

Mon, 23 Sep 2013 02:08 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 23 Sep 2013 02:08 AM IST
विज्ञापन
... is there any big secret behind it!

नोएडा के सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर हालात सुधरते दिखाई नहीं दे रहे हैं। रविवार को भी स्टेशन पर यात्री परेशान रहे।

विज्ञापन


डायवर्जन के चलते सड़क पर भी वाहन रेंगते रहे। हालांकि, मरम्मत के काम में तेजी जरूर दिखाई दी, लेकिन मेट्रो का संचालन कब सुचारु होगा इसके बारे में डीएमआरसी प्रबंधन कुछ भी कहने से इंकार कर रहा है।

स्टेशन पर एक के बाद एक खामियां सामने आ रही हैं। पिलर नंबर-174 पर मरम्मत का काम जारी था, तभी एक साथ दो और पिलर मरम्मत के दायरे में आ गए हैं।
इसके चलते सड़क पर ट्रैफिक की रफ्तार भी मंद पड़ी है। साथ ही यात्रियों की भीड़ से स्टेशन बेहाल है।

पहले कहा जा रहा था कि हफ्ते दस दिन में काम पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन अचानक पिलर नंबर-185 में मिली खामियों के बाद हालात जल्द सुधरने की संभावना दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन


रविवार को छुट्टी के बावजूद स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर-दो यात्रियों की भीड़ से बेहाल दिखाई दिया। एक ही ट्रैक पर मेट्रो के संचालन से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सुरक्षाकर्मियों की संख्या में इजाफा किया गया है, लेकिन सबसे ज्यादा जरूरत ट्रेनों की फ्रिक्वेंसी बढ़ाने की है। एहतियात के तौर पर गोल्फ कोर्स से सिटी सेंटर के बीच मेट्रो का संचालन बेहद धीमी गति से किया जा रहा है।

आज निकलें संभलकर
सोमवार का दिन होने के कारण सिटी सेंटर चौराहे पर जाम का झाम झेलना पड़ सकता है। ऐसे में इस रास्ते का प्रयोग करने वाले जरा संभलकर निकलें।

स्टेशन की मरम्मत के लिए एक साथ दो जगह चल रहे मरम्मत कार्य को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने जाम लगने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed