फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   hr manager found hanging by the ceiling

एचआर मैनेजर का शव पंखे से लटका मिला

Tue, 24 Sep 2013 01:45 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 24 Sep 2013 01:45 AM IST
विज्ञापन
hr manager found hanging by the ceiling

नोएडा के सेक्टर-2 की एक कंपनी में काम करने वाली एचआर मैनेजर का शव उसके फ्लैट में पंखे से लटका मिला।

विज्ञापन


पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक इलाहाबाद निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर आदित्य कुमार सिंह सेक्टर-120 स्थित प्रतीत लारेन अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहता है।

वह सेक्टर-15 स्थित एक आईटी कंपनी में काम करता है। उसकी पत्नी ज्योति सिंह (29 वर्ष) सेक्टर-2 स्थित एक कंपनी में एचआर मैनेजर थी। दोनों का विवाह डेढ़ साल पहले हुआ था।

ज्योति भी इलाहाबाद की रहने वाली थी। रविवार रात जब पति घर पहुंचा तो फ्लैट में बेडरूम में चुन्नी केसहारे उसकी पत्नी का शव पंखे से लटका मिला।

सूचना पाकर थाना सेक्टर-58 पुलिस मौकेपर पहुंच गई। सोमवार सुबह ज्योति के परिजन नोएडा पहुंचे।

उसके भाई विवेक सिंह ने आदित्य व उसके माता-पिता, चाचा-चाची व चचेरी बहन के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आगरा टूर के विवाद में गई जान!
गिरफ्तार आदित्य के मुताबिक ज्योति के आफिस के लोग रविवार को आगरा टूर पर जा रहे थे। ज्योति ने उससे पूछा तो उसने मना कर दिया।

उसने अगले रविवार को आफिस से छुट्टी मिलने पर अपनी कार से आगरा घुमाने की बात कही। इस बात को लेकर रविवार की सुबह विवाद हुआ। इस दौरान उसने पत्नी की मां को फोन कर पूरे विवाद की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद पत्नी के भाई का फोन आया कि वह आगरा बैंक के काम से आया हुआ है। इसके बाद उसने ज्योति से आगरा चलने के लिए कहा तो वह भड़क गई।

विवाद बढ़ गया और उसके बाद वह आफिस चला गया। जब शाम को लौटा तो पत्नी का शव पंखे से लटका मिला।

गिड़गिड़ाते रहे माता-पिता
बहू की मौत और बेटे को थाने की हवालात में देख आदित्य के माता-पिता बेसुध हो गए। दोनों सुबह ही इलाहाबाद से आए थे।

थाने में मौजूद ज्योति के भाई व अन्य परिजनों के पांव छूकर बेटे को माफ करने की बात कहते हुए मनुहार करते रहे, लेकिन बहन की मौत से आक्रोशित भाई व अन्य परिजनों ने अनसुना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed