फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   health services now hold the speed

स्वास्थ्य सेवाएं अब पकड़ेगी रफ्तार

Fri, 13 Dec 2013 12:47 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 13 Dec 2013 12:47 AM IST
विज्ञापन
health services now hold the speed

नोएडा के सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई की स्वास्थ्य सेवाएं अब रफ्तार पकड़ेगी। अस्पताल में पैथोलॉजी, माइक्रोलॉजी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, फीजियोथेरेपी, कार्डियोलॉजी, आई, ईएनटी समेत अन्य विभागों के उपकरण एक सप्ताह में मिल जाएंगे। नोएडा प्राधिकरण द्वारा इन विभागों को करोड़ों के उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले काफी समय से ओपीडी में आने वाले मरीजों को जांच कराने के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ता था। जहां जांच के लिए मरीजों को नए सिरे से पर्चे बनवाने के साथ ही कई जगह लाइन लगानी पड़ती थी।
विज्ञापन


इसके बाद भी जांच कराने में ही दो दिन लग जाते थे। लेकिन अब अगले दस दिनों में चाइल्ड पीजीआई में ही मरीजों की जांच और अन्य सुविधाएं मिलने लगेंगी। चाइल्ड पीजीआई के निदेशक डॉ. एके भट्ट ने बताया कि उपकरण आने के बाद तीन दिनों में उपकरणों को विभागों में क्रियान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जांच सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण द्वारा नई तकनीक से युक्त उपकरण मुहैया कराए जा रहे हैं। जिसका फायदा मरीजों को मिलेगा। निदेशक ने बताया कि उपकरणों की कमी से बंद हुए आई और कार्डियोलॉजी विभाग फिर शुरू किए जाएंगे।


उपकरण तो आए पर चलाएगा कौन!
चाइल्ड पीजीआई वैसे ही डॉक्टरों और स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। अस्पताल में केवल चार डॉक्टर प्रतिनियुक्ति पर लाए गए हैं। बाकी डॉक्टर ग्रेटर नोएडा मेडिकल कॉलेज या अन्य सरकारी अस्पतालों से संबंधित हैं। अब अस्पताल में उपकरण तो आ जाएंगे पर डॉक्टर, पैथोलॉजिस्ट या अन्य स्टाफ की कमी के कारण जांच कैसे की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed