फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   neighbor took minor in under construction Building, rape

निर्माणाधीन बिल्डिंग में नाबालिग को ले गया पड़ोसी, रेप

Mon, 14 Mar 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 14 Mar 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
neighbor took minor in under construction Building, rape
नाबालिग से रेप

नोएडा सेक्टर-49 थाना अंतर्गत एक गांव में बेलदारी का काम करने वाले युवक ने नाबालिग के साथ शनिवार को रेप किया और उसे जान से मारने की धमकी दे दी, जिससे वह किसी को आपबीती न बताए।

विज्ञापन


सोमवार को दोबारा आरोपी युवक जबरन नाबालिग लड़की को अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग ले गया मगर स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया और मौके पर ही दबोच लिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई।
विज्ञापन


रीना (11) (परिवर्तित नाम) अपने माता-पिता और मामा के साथ गांव में रहती है। उसके पड़ोस में मूल रूप से बदायूं का रहने वाला रणवीर (21) बेलदारी का काम करता है। रीना के माता-पिता एक शादी समारोह में शहर के बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी शनिवार रात रीना को जबरन रणवीर पास में ही बन रही एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में ले गया और वहां पर उसके साथ रेप किया। रणवीर ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी कि वह किसी से भी यह बात न बताए।


रणवीर सोमवार सुबह फिर से उसे जबरन उक्त स्थान पर ले जा रहा था तभी पड़ोसियों ने उसे दबोच लिया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। पुलिस का कहना है कि आरोप रणवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed