{"_id":"013f1a44c0114c55add28ede0eb24097","slug":"city-center-station-work-will-complete-in-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में पूरी तरह काम करने लगेगा सिटी सेंटर स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में पूरी तरह काम करने लगेगा सिटी सेंटर स्टेशन
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 10 Nov 2013 01:27 AM IST
विज्ञापन
नोएडा के सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन की समस्या जल्द दूर होने वाली है। पिलर नंबर 174 का काम पूरा होने के बाद अगले कुछ दिनों में पिलर नंबर 185 का काम भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, प्लेटफार्म नंबर एक का काम अगले दो सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ डीएमआरसी सिटी सेंटर को 25 नवंबर तक पूरी तरह खोलने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
सितंबर में सिटी सेंटर के दो पिलर और प्लेटफार्म नंबर एक में खराबी आ गई थी। इसके बाद यहां पर मरम्मत का काम शुरू हुआ। आरोप प्रत्यारोप के बीच डीएमआरसी ने जांच के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
तब सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक बंद करके काम शुरू किया गया। लगभग दो महीने का समय लगा और एक बार फिर सिटी सेंटर पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य होने वाली है।
डीएमआरसी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार 25 नवंबर तक स्टेशन पूरी तरह खोल दिया जाएगा। पिलर नंबर 174 की खामी दूर हो चुकी है।
185 का काम अंतिम चरण में है और अगले दस से 12 दिनों में इसका काम पूरा करके इमरजेंसी सपोर्ट हटा लिया जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि पिलर नंबर 185 के साथ प्लेटफार्म नंबर एक का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। फिलहाल डीएमआरसी 25 नवंबर तक सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन को संचालित करने की तैयारी में है।