{"_id":"19f07962411f2877dafa2cd6f773784a","slug":"ccsu-put-ban-on-imitators","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू: नकलचियों पर लगा बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू: नकलचियों पर लगा बैन
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 06 Oct 2013 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) की जून-2013 में हुई मुख्य परीक्षाओं में पकड़े गए नकलचियों को छह श्रेणियों में सख्त सजा दी गई है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ने संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षा में 2000 से ज्यादा यूएफएम (एन फेयर मीन्स-नकल) के मामले पकड़े थे। इन छात्रों पर यूनिवर्सिटी की ओर से गठित कमेटी ने छह श्रेणियों में दोषी पाते हुए सजा दी है।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा 50 फीसदी छात्र श्रेणी-दो के पाए गए हैं, जिनकी संबंधित पेपर की परीक्षा निरस्त कर दी गई है।
150 से ज्यादा छात्रों पर बैन लगा दिया गया है। यूनिवर्सिटी ने अब सभी छात्रों को अगले 15 दिन में आगामी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
यूनिवर्सिटी की मुख्य परीक्षाओं (प्रोफेशनल कोर्सों को छोड़कर) में पकड़े गए यूएफएम मामलों में गठित जांच समिति के सामने सबसे ज्यादा मामले बीए (पहले, दूसरे व तीसरे वर्ष) के आए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद बीकॉम-बीएससी के छात्रों के अलावा एलएलबी के भी सैकड़ों छात्र नकल में पकड़े गए।
यूएफएम के सभी मामलों में से लगभग 450 छात्रों को श्रेणी-1 का दोषी पाया गया, जिसके तहत उन्हें चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसा न करने के लिए कहा गया है।
श्रेणी-2 में लगभग 1005 छात्रों को सजा सुनाते हुए संबंधित पेपर कोड की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। लगभग 422 छात्रों को श्रेणी-3 को दोषी पाया गया, जिसमें उनकी पूरे कोर्स की 2013 की परीक्षा निरस्त कर दी गई है।
लगभग 121 छात्र श्रेणी-4 के दोषी पाए गए, जिनकी 2013 की परीक्षा निरस्त करते हुए 2014 तक यूनिवर्सिटी की किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगा दी गई है।
32 छात्रों पर श्रेणी-5 के तहत 2015 तक और 5 छात्रों पर श्रेणी-6 के तहत 2016 तक किसी भी तरह की परीक्षा में शामिल होने पर बैन लगाया गया है।
श्रेणी-2 के अंतर्गत आने वाले छात्र अगले 15 दिन के भीतर संबंधित पेपर कोड का परीक्षा फॉर्म भरकर पेपर दे सकते हैं।
यूनिवर्सिटी ने छात्रों के रोलनंबर के साथ उन पर की गई कार्रवाई की सूचना जारी कर दी है। छात्रों को इसकी लिखित जानकारी भी दी जाएगी।