फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   car accident in noida, one killed

ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग, एक की मौत

Fri, 20 Sep 2013 01:26 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 20 Sep 2013 01:26 AM IST
विज्ञापन
car accident in noida, one killed

नोएडा के सेक्टर-108 चौराहे पर बुधवार की रात ट्रक ने एक कार में टक्कर मार दी, जिसके बाद कार बिजली के खंभे से जा टकराई। तारों से निकली चिंगारी से कार में आग लग गई।

विज्ञापन


इससे कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों को लोगों ने शीशा तोड़ कर बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से भुवनेश्वर ओडिसा निवासी विनीत कुमार अपने दोस्त आगरा निवासी राजकुमार और कानपुर निवासी हर्षित के साथ एक प्रॉपर्टी डीलिंग कंपनी के बीपीओ में काम करता था।
विज्ञापन


सेक्टर-105 में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। बुधवार देर रात खाना खाकर अपनी कार से घर लौट रहे थे। सेक्टर-108 चौराहे के पास उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगने के बाद कार सड़क के किनारे बिजली के खंभे पर लगे पैनल बाक्स से टकरा गई और तारों से निकली चिंगारी ने कार को अपनी चपेट में ले लिया।

तभी पास ही कबाड़ की दुकान पर काम करने वाला रईशुद्दीन मदद के लिए पहुंचा और बाकी लोगों की सहायता से कार का शीशा तोड़ कर अगली सीट पर बैठे राजकुमार व हर्षित को बाहर निकाला, लेकिन पिछली सीट पर बैठे विनीत को बाहर नहीं निकाल सका।

सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी, फेज टू और थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार के अंदर फंसा विनीत दम तोड़ चुका था। बाकी दोनों को उपचार के लिए सेक्टर-132 के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सेंट्रल लॉक की वजह से गई जान
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में सेंट्रल लॉक लगा हुआ था। आग लगते ही लॉक ने काम करना बंद कर दिया, जिसके कारण दरवाजा नहीं खुल सका।

कार का अगला शीशा तोड़ कर दो युवकों को बाहर निकाल लिया लेकिन पिछली सीट का शीशा तोड़ पाते, जब तक आग ने कार को पूरी तरह काबू में ले लिया। इसके बाद लोग सिर्फ अफसोस करते ही रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed