{"_id":"73-37684","slug":"Noida-37684-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों की कमी से नहीं हुई ओपीडी, मरीज लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों की कमी से नहीं हुई ओपीडी, मरीज लौटे
Noida
Updated Sat, 29 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। मल्टी स्पेशियलिटी जिला अस्पताल इन दिनों डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। इस वजह से अस्पताल में शुक्रवार को हड्डी रोग विभाग की ओपीडी नहीं हुई। इस दौरान अस्पताल से 200 के करीब मरीज बैरंग लौट गए।
इमरजेंसी में डॉक्टरों की कमी का खामियाजा अक्सर ओपीडी में आए मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। कभी डॉक्टर को इमरजेंसी ड्यूटी में भेजे जाने से ओपीडी नहीं हो पाती, तो कभी किसी अन्य वजह से। शुक्रवार को जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग की ओपीडी नहीं हुई। अभी तक अस्पताल में तीन हड्डी रोग विशेषज्ञ मौजूद थे। जिनमें से एक डॉक्टर का गाजियाबाद के लोनी में स्थानांतरण हो गया। वहीं, एक डॉक्टर छुट्टी पर गए हुए हैं। वहीं, इमरजेंसी ड्यूटी में डॉक्टरों की कमी से एक डॉ. को बृहस्पतिवार रात इमरजेंसी ड्यूटी पर जाना पड़ा। इस कारण ऑर्थो ओपीडी से मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। शुक्रवार रात को भी उनके इमरजेंसी ड्यूटी पर होने के कारण शनिवार को भी ओपीडी पर संकट है। इस बारे में अस्पताल की इंचार्ज मीना मिश्रा से बात करने का प्रयास किया गया पर उनसे संपर्क नहीं हो पाया।