फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नौकरी के नाम पर चार लाख हड़पे

नौकरी के नाम पर चार लाख हड़पे

Tue, 28 May 2013 05:30 AM IST
Noida
Noida Updated Tue, 28 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय दिल्ली में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये हड़पने के मामले में कोर्ट के आदेश पर जेवर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हेराफेरी करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में सलाम, अब्दुल रहमान, शाकिर, महरबान समेत पांच लोग शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जेवर निवासी रहीस के मोहल्ले में सलाम नाम का युवक रहता है। सलाम ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उसे इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया और इसके एवज में चार लाख रुपये की मांग की। रहीस के रुपये देने के बाद उसे नियुक्ति पत्र दिया गया। इसके बाद दो बार वेतन के नाम पर उसे फर्जी चेक दिए गए। रहीस का आरोप है कि जब उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला उसने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपियों ने उससे मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। रहीस ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed