{"_id":"73-27710","slug":"Noida-27710-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमेज 2012 ट्राफी समरविले स्कूल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमेज 2012 ट्राफी समरविले स्कूल को
Noida
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 27 स्थित कैंब्रिज स्कूल में चल रही दो दिवसीय अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता उत्सव इमेज 2012 शुक्रवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन हिंदी नुक्कड़ नाटक, कव्वाली समेत करीब एक दर्जन कार्यक्रमों से छात्रों ने समां बांध लिया। ओवरआल ट्रॉफी नोएडा के समरविले स्कूल ने जीती।
प्रतियोगिता में दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और देहरादून के 30 स्कूलों के लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पहले दिन बृहस्पतिवार को स्पार्क वेस्टर्न ग्रुप डांस, उमंग, लोकनृत्य, कलाकृति, सृजन, शो एंड टेल, पेंट ब्रुश, कहानी लेखन, सुर संगम आदि प्रतियोगिताएं हुईं। अंतिम दिन मुख्य अतिथि मुथू स्वामी रंगनाथम ने छात्रों को पुरस्कार दिए। यहां स्कूल की प्रबंधन समिति सचिव डॉ. कल्याणी राय, ईआरसी की निदेशक वीना सिरोही, प्रधानाचार्या पूर्णिमा मेहता उपस्थित थीं।