फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   भाकियू ने टोल प्लाजा पर डाला डेरा

भाकियू ने टोल प्लाजा पर डाला डेरा

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Noida
Noida Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नोएडा। एफ-1 रेस के बाद रविवार को ऐसा दूसरा मौका था जब डीएनडी से वाहनों की निशुल्क आवाजाही हुई। भारतीय किसान यूनियन के दबाव में टोल प्लाजा से शाम पांच बजे तक वाहन निशुल्क ही गुजरते रहे। आंदोलनकारियों ने डीएनडी प्रशासन से टोल रेट को लेकर बातचीत की और आपसी सहमति के बाद प्रदर्शन वापस ले लिया।
विज्ञापन

डीएनडी प्रशासन ने रविवार को किसान आंदोलन की आशंका को देखते हुए सुबह ही टोल रोड को मयूर विहार की ओर डायवर्ट कर दिया था। करीब 11 बजे प्रदर्शन के लिए पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बंद पड़े नोएडा-दिल्ली वाले स्ट्रेच को खुलवाया और वाहनाें की निशुल्क आवाजाही शुरू कराई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा ने बताया कि डीएनडी ने दबाव में आकर बढ़ाए गए रेट वापस तो ले लिए हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों में उन्होंने जो अतिरिक्त पैसा वाहनों से वसूला है किसान यूनियन उसका पूरा हिसाब लेगी। उन्होेंने बताया कि डीएनडी प्रशासन के साथ किसानों को टोल टैक्स से छूट देने और टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि के बारे में भी डीएनडी प्रशासन से बातचीत की गई है। इस बारे में आगामी एक सप्ताह में निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही रविवार को शाम पांच बजे तक के लिए टोल प्लाजा को निशुल्क कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अजयपाल शर्मा ने कहा कि डीएनडी को किसी कीमत पर मनमानी नहीं करने दी जाएगी। नोएडा प्राधिकरण के साथ साइन एमओयू के आधार पर ही टोल टैक्स का निर्धारण होगा।
डीएनडी के वरिष्ठ प्रबंधक अनवर अब्बासी ने बताया कि किसानों के साथ बातचीत सकारात्मक रही है। बढ़े टोल टैक्स की वसूली का हिसाब देने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया है। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन की ओर से मनोज, मास्टर स्वराज सिंह, शमशाद सैफी, राजमल समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
----
फिल्म सिटी रोड पर लगा जाम :
डीएनडी के नोएडा टोल प्लाजा के बंद किए जाने से सुबह फिल्म सिटी रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। एक्सप्रेसवे की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहनों की लंबी कतार सड़क पर लग गई। जाम की स्थिति करीब 11 बजे तक बनी रही। जब तक टोल प्लाजा को किसानों ने खुलवा नहीं दिया।

डीएनडी के नोएडा स्थित टोल प्लाजा के बंद होने की जानकारी लोगों को न होने की वजह से रोजाना की तरह बड़ी संख्या में दक्षिण दिल्ली जाने वाले लोगाें का हुजूम फिल्म सिटी रोड पर लग गया। हालांकि डीएनडी प्रशासन की ओर से इसकी जानकारी देने के लिए कुछ मार्शल तैनात किए गए थे। लेकिन वाहनों की बड़ी संख्या की वजह से वह भी कुछ खास नहीं कर सके। साउथ दिल्ली जाने वाले वाहनों को वाया मयूर विहार या नोएडा मोड़ होकर दिल्ली जाना पड़ा। इसकी वजह से वाहन चालकों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed