फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   घायल बेटे को ले गए, साथियों को तड़पता छोड़ दिया

घायल बेटे को ले गए, साथियों को तड़पता छोड़ दिया

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Noida
Noida Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नोएडा। सड़क हादसे में कार में सवार एक निजी स्कूल के पांच छात्र-छात्राएं घायल हो गए। घायल एक छात्र ने हादसे की सूचना पिता को दी। चंद मिनटों में मौके पर पहुंचे पिता ने कार के अंदर घायल पड़े अपने बेटे को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले गया। बाकी चारों को कार के अंदर ही तड़पता छोड़ दिया। उन्हें उधर से गुजर रहे नोएडा के विधायक ने अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे के दोस्त के पिता की इस अमानवीय हरकत से आहत घायल एक छात्र के पिता ने थाना सेक्टर-20 में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

घटना एक सप्ताह पहले की है। सेक्टर-30 स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ने वाले सेक्टर-15 निवासी कनव मल्होत्रा अपने साथ पढ़ने वाले शिव भार्गव, समर्थ खरे, कृतिक गुप्ता व एक अन्य छात्रा के साथ 12 नवंबर को दिल्ली से फोक्स वैगन कार से देर रात लौट रहे थे। सेक्टर-15ए के सामने उनकी कार एक डंपर से टकरा गई। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। कार कनव चला रहा था। उसके बगल की सीट पर शिव भार्गव बैठा था। शिव भार्गव के पिता सेक्टर-47 निवासी असीम भार्गव के मुताबिक कनव ने हादसे की जानकारी अपने पिता को दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर कनव के पिता मौके पर पहुंचे और कार के अंदर से केवल अपने बेटे को बाहर निकाला और चले गए। बाकी सभी को अंदर तड़पता छोड़ गए। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे भाजपा विधायक डॉ. महेश शर्मा ने क्षतिग्रस्त कार के अंदर घायलों को तड़पते देखा। उन्होंने फौरन अपने सुरक्षा गार्डों के साथ गाड़ी से सभी घायलों को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल भेजा। हादसे में शिव की एक आंख की रोशनी चली गई। आरोप है कि अगर समय रहते कनव के पिता उपचार के लिए सभी को अस्पताल ले जाते तो शायद उनके बेटे की आंख की रोशनी नहीं जाती। असीम ने कनव के खिलाफ शनिवार को थाना सेक्टर-20 में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed