फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कार्तिकेयन ने दौड़ाई एशिया की सबसे तेज रेसिंग कार

कार्तिकेयन ने दौड़ाई एशिया की सबसे तेज रेसिंग कार

Tue, 18 Sep 2012 12:00 PM IST
Noida
Noida Updated Tue, 18 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। फार्मूला-वन ड्राईवर नारायण कार्तिकेयन ने सोमवार को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) पहुंचकर प्रमुख टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ की ओर से लांच की गई फार्मूला-2000 कार की टेस्टिंग की। एशिया की सबसे तेज रेसिंग कार को अब इंडियन ग्रां.प्री.-2012 (आईजीपी) के दौरान सपोर्ट रेस में भी देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

एमआरएफ ने बीती 25 अगस्त को चेन्नई में एमआरएफ चैलेंज-2012 की घोषणा के साथ ही इस कार रेसिंग प्रतियोगिता में शामिल होने वाली नई कार एमआरएफ-2000 भी लांच की थी। दो लीटर पेट्रोल इंजन वाली 210 बीएचपी की इस कार के एशिया की फास्टेस्ट रेसिंग कार होने का दावा किया गया है। सोमवार को कार्तिकेयन लाल ड्रेस में इस लाल तेज रफ्तार कार और कंपनी के अधिकारियों के साथ बीआईसी पहुंचे। यहां उन्होंने कार को अंतर्राष्ट्रीय एफ-1 सर्किट पर दौड़ाकर इसकी टेस्टिंग पूरी की। उन्होंने सर्किट पर इसके एक्सीलरेशन, ब्रेकिंग, पिकअप, स्किड समेत कई अहम बिंदुओं की टेस्टिंग करके इसके ओके किया।
विज्ञापन


एमआरएफ चैलेेंज-2012 रेस
-1 लाख 30 हजार यूएस डॉलर की ईनामी प्रतियोगिता
- कंपनी की बनाई ऐसी 20 कारें होंगी शामिल
- चार चरणों में 10 रेस

प्रथम चरण: (दो रेस)
- बीआईसी पर 26 से 28 अक्तूबर 2012 तर्क
- आईजीपी की सपोर्ट रेस के रूप में आयोजन

दूसरा चरण: (दो रेस)
- बीआईसी पर 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक
- एफआईए जीटी-1 चैंपियनशिप की सपोर्ट रेस

तीसरा चरण: (तीन रेस)
- मद्रास मोटर रेसिंग ट्रैक पर एक से तीन फरवरी तक

चौथा चरण: (तीन रेस)
- मद्रास मोटर रेसिंग ट्रैक पर 8 से 10 फरवरी तक

एक नजर में फार्मूला-2000 कार
- गत वर्ष की एफ-1600 कार का उन्नत मॉडल
- 2000 सीसी और 210 बीएचपी की जबर्दस्त क्षमता
- पूर्ण सुरक्षा की दृष्टि से पूरी कॉबर्न फाइबर डलारा चेसिस
- 6 स्पीड सिक्वेंशियल र्ह्यूैंड गियरबॉक्स युक्त रेनॉल्ट सपोर्ट इंजन
- 260 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तारवाली एशिया की सबसे तेज रेसिंग कार
- बेहद तेज और लाल रंग की खूबसूरत कार की कीमत करीब 50 लाख रुपये
- सिंगल सीटर कार

फार्मूला-3 के बराबर है यह कार
कार्तिकेयन के मुताबिक, यह कार लैप टाईमिंग के मामले में फार्मला-3 कार के बराबर और बजट में काफी कम है। उन्होंने यह भी कहा कि इस चैलेंज- 2012 सिरीज में एशिया की सबसे बेस्ट सिंगल सीटर सीरिज बनने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed