{"_id":"e8a860cead7bab74525bc1baa1216500","slug":"nobody-will-choose-shahrukh-salman-as-a-name-for-their-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अपने बच्चों का नाम शाहरुख या सलमान न रखे कोई'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अपने बच्चों का नाम शाहरुख या सलमान न रखे कोई'
इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 10 Aug 2013 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के मेरठ में एक मौलवी ने यह फतवा जारी किया है कि कोई भी मुस्लिम अपने बच्चों के नाम सलमान या शाहरुख खान के नाम पर ना रखे।
विज्ञापन
ईद भले ही बॉलीवुड के टॉप खान की फिल्म रिलीज करना कमाई का एक बड़ा जरिया हो, लेकिन 2013 की ईद पर शाहरुख की 'चेन्नई एक्सप्रेस' की रिलीज के साथ-साथ फतवा भी जारी हुआ है।
विज्ञापन
पिछले कई सालों से ईद के मौके पर शाहरुख खान और सलमान खान की रिलीज हुई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही हैं, लेकिन इस ईद के मौके पर इन सितारों को लेकर एक फतवा जारी हो गया है।
विज्ञापन
मौलवी का कहना है ये बॉलीवुड एक्टर अपना फायदा देख कमाई के लिए ईद के मौके पर फिल्में रिलीज करते हैं, जबकि कौम के लिए कुछ नहीं करते।
बॉलीवुड में हर साल ईद के मौके पर कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है और ईद पर फिल्म रीलीज करने का क्रेज खान स्टार्स में काफी ज्यादा है।
पिछले कुछ सालों में ईद पर 'वीर-जारा', 'वॉन्टेड' और 'बॉडीगार्ड' जैसी कई फिल्में पर्दे पर रिलीज हुईं। इस साल ईद के मौके पर शाहरुख की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' रिलीज हुई है।