{"_id":"dddb4456-9893-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"nithari-case-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"निठारी कांड: करीब आई फैसले की घड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निठारी कांड: करीब आई फैसले की घड़ी
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के चर्चित निठारी कांड के एक और मामले में कोर्ट जल्द ही अपना फैसला सुना सकती है। निठारी कांड के इस मामले में मोनिंदर सिंह पंधेर और सुरेंद्र कोली दोनों आरोपी हैं।
विज्ञापन
मामला सीबीआई विशेष न्यायाधीश एस. लाल की कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में शुक्रवार को होने वाली फाइनल बहस 4 अप्रैल तक के लिए टल गई है।
29 दिसंबर 2006 को नोएडा में निठारी कांड उजागर हुआ था। पता चला था कि निठारी की कोठी संख्या डी-5 में एक के बाद एक कई कत्ल किए गए। इस कांड में कुल 19 एफआईआर दर्ज की गईं।
विज्ञापन
इनमें से शेख रजा, चाइल्ड सोनी और एक अज्ञात मामले में सीबीआई कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर चुकी है। अब तक पांच मामलों में कोर्ट अपना फैसला सुना चुकी है। इनमें से पहला फैसला कोर्ट ने 13 फरवरी 2009 को सुनाया था।
विज्ञापन
इसमें कोर्ट ने पंधेर-कोली दोनों को फांसी की सजा दी थी। अपील के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पंधेर को इस मामले में बरी कर दिया था।
12 मई, 28 सितंबर और 12 दिसंबर 2010 को कोर्ट ने तीन अन्य मामलों में फैसला सुनाते हुए सुरेंद्र कोली को फांसी की सजा सुनाई। 24 दिसंबर 2012 को सीबीआई विशेष न्यायाधीश एस. लाल ने पांचवें मामले में सुरेंद्र कोली को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई थी।
अब निठारी कांड का एक और मामला अपने सुनवाई के अंतिम दौर में है। शुक्रवार को इस मामले में डिफेंस के अधिवक्ता को बहस करनी थी, मगर उसके प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने फाइनल बहस के लिए 4 अप्रैल की तारीख निर्धारित कर दी।
अब 4 अप्रैल को अगर डिफेंस की फाइनल बहस पूरी हो जाती है तो निठारी कांड के इस छठे मामले में कोर्ट जल्द ही अपना फैसला सुना देगी।