फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Niether beds nor doctors in kgmc

KGMU: दुआ कीजिए कि बीमार न पड़े आपका नौनिहाल

Mon, 01 Jul 2013 11:45 AM IST
लखनऊ/ इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 01 Jul 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
Niether beds nor doctors in kgmc

नवजात मरीजों के प्रति अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता का एक नमूना है किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का बाल रोग विभाग। एक तरफ नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) की कम बेड क्षमता और दूसरी ओर स्टाफ की कमी के कारण नवजातों का जीवन बचाना संभव नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


मशीनें तो हैं लेकिन चलाएगा कौन?
चिकित्सकों की कमी के चलते भी दिक्कत पैदा हो रही है। जहां जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध हैं वहां स्टाफ की कमी के चलते बच्चे बिना इलाज लौटाए जा रहे हैं और बीमारी जानलेवा साबित हो रही है। इसके बावजूद चिकित्सकों और नर्सों की कमी से जूझ रहे बाल रोग विभाग के लिए केजीएमयू प्रशासन ने कोई पहल नहीं की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केजीएमयू का बाल रोग विभाग दो जगह नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) चलाता है। एक बाल रोग विभाग में और दूसरी क्वीन मेरी अस्पताल में नवजात शिशु चिकित्सा इकाई है। बाल रोग विभाग में 16 बेड इंटंेसिव केयर और 20 स्पेशल केयर के बेड हैं। जबकि क्वीन मेरी अस्पताल में 12 स्पेशल केयर बेड हैं। ये सभी बेड लगभग हर समय फुल ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल तक पड़ी रह गई रकम
विभागीय सूत्रों के अनुसार एनआईसीयू को अपग्रेड करने के लिए 18 फरवरी 2008 को दो करोड़ रुपये जारी किए गए थे। इससे पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, हाई फ्रीक्वेंसी, वेंटिलेटर, नियोनेटल, नियोनेटल वेंटिलेटर, सीपेप, ओपन केयर सिस्टम, इन्फयूजन, पंप,मल्टी पैरा मॉनीटर, फाइबर, ऑप्टिक फोटोथेरेपी यूनिट व पल्स ऑक्सीमीटर आदि की खरीद होनी थी।


खरीद की सुस्त रफ्तार के चलते ये राशि दो साल तो खर्च ही हो पाई। फरवरी 2010 में किसी खरीद प्रक्रिया पूरी हुई लेकिन एनआईसीयू में बेड की क्षमता नहीं बढ़ पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed