फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   NIA Raid more than 100 places across country including Delhi-NCR gangster Lawrence And goldy brar

NIA Raid: दिल्ली-NCR समेत देशभर में 100 से अधिक जगहों पर छापा, गैंगस्टर लॉरेंस-गोल्डी के करीबियों पर कार्रवाई

Wed, 17 May 2023 12:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 17 May 2023 12:33 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में 32 जगह एनआईए ने छापा मारा है। पंजाब-चंडीगढ़ में- 67 जगह, उत्तर प्रदेश में तीन जगह प्रतापगढ़, बरेली और लखीमपुर में छापेमारी हुई है। मध्य प्रदेश में दो जगह एनआईए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
NIA Raid more than 100 places across country including Delhi-NCR gangster Lawrence And goldy brar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की बुधवार सुबह देश के छह राज्यों में बड़े स्तर पर छापेमारी जारी है। आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त बदमाशों, मादक पदार्थ तस्करों, गैंगस्टर्स के गठजोड़ के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन को एनआईए की टीम अंजाम दे रही है।
विज्ञापन


राजस्थान-हरियाणा में 18 जगह एनआई की टीम ने छापा मारा है। राजस्थान में जयपुर, चूरू, अलवर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, समेत अन्य शहरों में एनआईए की टीम की कार्रवाई चल रही है। इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन


लॉरेंस बिश्नोई गैंग सदस्यों और आतंकी गतिविधियों में लिप्त बदमाशों के ठिकानों पर भी छापेमारी
सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों के ठिकानों पर भी छापेमारी की। साथ ही अन्य गैंगस्टर्स के ठिकानों पर दबिश दी है। गैंगस्टर की मदद करने वालों और अन्य साथियों के यहां पर भी छापे डाले गए हैं।  कुछ आतंकी गतिविधियों में लिप्त संगठनों से जुड़े बदमाश भी एनआईए की रडार पर हैं। बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद होने की खबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


100 से ज्यादा जगहों पर छापे
जानकारी मिली है कि दिल्ली-एनसीआर में 32 जगह एनआईए ने छापा मारा है। पंजाब-चंडीगढ़ में- 67 जगह, उत्तर प्रदेश में तीन जगह प्रतापगढ़, बरेली और लखीमपुर में छापेमारी हुई है। मध्य प्रदेश में दो जगह एनआईए छापेमारी कर रही है।
 

लखनऊ में सुपारी किलर के घर छापा

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्त्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 100 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की है। इस कड़ी में दिल्ली एनसीआर में 32 और पंजाब में 65 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

पंजाब में एनआईए की रेड

पंजाब में सुबह से ही एनआईए की रेड जारी है। जानकारी के अनुसार पंजाब में 12 जिलों में एनआईए की रेड हुई है। वहीं, बताया जा रहा है कि मोगा में चार से पांच जगहों पर रेड की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
 

हरियाणा में एनआईए की रेड

हरियाणा के कई जिलों में एनआईए ने छापामार कर कार्रवाई को अंजाम दिया है। सोनीपत में एनआईए की टीम ने की छापा मार कार्रवाई की। तड़के साढ़े चार बजे ही एनआईए की टीम सोनीपत पहुंच गई थी।  पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Uttarakhand: बाजपुर में गुरविंदर सिंह के घर NIA का छापा

उत्तराखंड के बाजपुर में सुल्तानपुर पट्टी के गांव रतनपुरा निवासी गुरविंदर सिंह के घर पर बुधवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम ने छापा मारा। गुरविंदर सिंह के खालिस्तान समर्थक से संपर्क होने की आशंका है। जिसे लेकर एनआईए पूछताछ के लिए बाजपुर पहुंची। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed