{"_id":"6501a5b6d2a45b50f00935fd","slug":"nia-attaches-house-being-used-for-terrorist-activities-in-uttar-pradesh-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लखनऊ में आतंकी गतिविधियों के लिए प्रयोग किया जा रहा था घर, एनआईए ने संपत्ति की कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखनऊ में आतंकी गतिविधियों के लिए प्रयोग किया जा रहा था घर, एनआईए ने संपत्ति की कुर्क
Wed, 13 Sep 2023 08:39 PM IST
आकाश दुबे
एएनआई, उत्तर प्रदेश
एएनआई, उत्तर प्रदेश
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 13 Sep 2023 08:39 PM IST
सार
एनआईए को इनपुट मिला था कि इस घर का इस्तेमाल प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के एक सक्रिय सदस्य द्वारा किया जा रहा था। आंतकी की पहचान मिन्हाज अहमद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो रही एक घर को कुर्क किया है। एनआईए को इनपुट मिला था कि इस घर का इस्तेमाल प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के एक सक्रिय सदस्य द्वारा किया जा रहा था। अल-कायदा और अंसार गजवत-उल-हिंद आतंकी हमलों को अंजाम देने की फिराक में है, एनआईए ने इसके जवाब में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
एनआईए के अधिकारियों के मुताबिक, आंतकी इस घर का प्रयोग आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की तैयारी के लिए करता रहा था। आंतकी की पहचान मिन्हाज अहमद के रूप में हुई है, यह लखनऊ के दुबग्गा में अदनानपल्ला क्षेत्र में स्थित मकान नंबर 602/400 का उपयोग कर रहा था। मिन्हाज इस काम का उपयोग आईईडी और पेट्रोल बम के निर्माण समित विभिन्न गैरकानून गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कर रहा था। संपत्ति मिन्हाज के पिता सिराज अहमद और उनकी मां और भाई के नाम पर पंजीकृत है।
विज्ञापन
लखनऊ के दुबग्गा में मिन्हाज का मकान था। इस घर की तलाशी लेने पर एनआईए टीम को पेट्रोल बम, कुकर जिसमें आईईडी आदि तैयार करने की सामग्री मिली थी जिससे इस आतंकवादी हमलों की तैयारी का पता चला था। दरअसल मिन्हाज, आदिल नबी तेली के साथ मिलकर काम कर रहा था जोकि अन्य आतंकवादी संगठन से जुड़े मूसा के साथ जुड़ा था। हालांकि मूसा सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 16 मार्च 2022 को मारा गया था। उधर इस मामले में मिन्हाज समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन