फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   next generation will create 7200 tickets in one minute

‘नेक्स्ट जेनरेशन’ बनाएगा एक मिनट में 7,200 टिकट

Tue, 05 Mar 2013 08:26 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Tue, 05 Mar 2013 08:26 AM IST
विज्ञापन
next generation will create 7200 tickets in one minute

रेल मंत्रालय यात्रियों की मुश्किलें कम करने के लिए ‘नेक्स्ट जेनरेशन ई टिकट प्रणाली’ लांच करने जा रहा है। यह सॉफ्टवेयर एक मिनट में 7,200 से भी अधिक ऑनलाइन टिकट बना सकेगा और 24 घंटे में एक करोड़ से ज्यादा टिकट बन सकेंगे।

विज्ञापन


रेल बजट में इस संबंध में घोषणा के बाद भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने तैयारियां तेज कर दी हैं और वर्ष 2013 के अंत तक यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


टिकट बुक करने में होती है परेशानियां
निगम अधिकारियों की मानें तो वर्तमान में वेबसाइट पर एक मिनट में दो हजार से भी कम ई-टिकट बन पाते हैं। इससे अधिक टिकट बनना मुश्किल है या फिर ट्रांजेक्शन फेल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अभी सिर्फ 40,000 उपयोगकर्ता ही एक समय में पोर्टल का इस्तेमाल कर पाते हैं। भविष्य में यह संख्या बढ़ाकर कम से कम 1,20,000 करने की तैयारी है। साथ ही यह विकल्प भी रखा जाएगा कि जरूरत पड़ने पर वेबसाइट की क्षमता को आसानी से बढ़ाया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि नेक्स्ट जेनरेशन ई टिकट प्रणाली को हाईटेक करने के लिए एडवांस फ्रॉड कंट्रोल व सिक्योरिटी मैनेजमेंट टूल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे टिकटों के वितरण में और अधिक पारदर्शिता लाई जा सकेगी और हैकरों से सॉफ्टवेयर को बचाया जा सकेगा।

विशेषज्ञों की राय लेकर वेबसाइट को अपडेट भी किया जाएगा, जिससे तत्काल के समय इस पर एक भी टिकट न बन सके।

आरक्षण केंद्रों पर खत्म होगी भीड़
रेलवे आरक्षण केंद्रों पर भीड़ कम करना चाहता है। दरअसल, इन केंद्रों में तैनात कर्मचारियों के वेतन पर हर महीने करोड़ों रुपए खर्च करना पड़ता है। नए सॉफ्टवेयर से वेबसाइट पर ज्यादा से ज्यादा टिकट बुक हो सकेंगे और आरक्षण केंद्रों पर भीड़ कम होगी।

रेलवे अधिकारी कहते हैं कि शहरों में आरक्षण केंद्रों की संख्या कम हो गई है। जिन जगहों पर पहले अधिक काउंटर खुलते थे, अब वहां त्योहारों में ही पूरे काउंटर खुलते हैं।


एक दिन में बनाए रिकॉर्ड पांच लाख टिकट
आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने बताया कि 1 मार्च 2013 को पांच लाख से अधिक टिकट बनाकर निगम ने इतिहास रच दिया। इससे पहले एक दिन में इतने ऑनलाइन टिकट नहीं बने थे। भविष्य में नया सॉफ्टवेयर होने पर यह क्षमता कई और गुना बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed