फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Neha Yadav arrested for Ruckus the highway

पशु तस्करों को पकड़ने को लेकर हाईवे पर हंगामा करने वाली नेहा यादव गिरफ्तार 

Thu, 12 Oct 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 12 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Neha Yadav arrested for Ruckus the highway
नेहा यादव - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में डाफी टोल प्लाजा के समीप एनएच-दो पर मंगलवार की रात पशु तस्करों की गिरफ्तारी के बाद हंगामा, मारपीट और तीन घंटे तक जाम लगाने के मामले में लंका थाने में पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


साथ ही, पुलिस ने 21 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर पांच ट्रक जब्त किए हैं। लूटपाट, मारपीट और हाईवे जाम करने के आरोप में बरेली की मूल निवासी और सीरगोवर्धनपुर में रहने वाली छात्रा नेहा यादव सहित पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


बुधवार को गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का पूछताछ के बाद चालान कर दिया। लंका थाना क्षेत्र के डाफी टोल प्लाजा के समीप मंगलवार की रात करीब 10 बजे छात्रा नेहा यादव, अशोक कुमार, सुनील, राजित यादव, संदेश कृष्ण और सूरज के साथ पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहा का दावा था कि उसने पांच ट्रकों से तस्करी कर ले जाए जा रहे पशुओं को पकड़ा जबकि कुछ अन्य ट्रक में सवार तस्कर पुलिस की मिलीभगत से भागने में कामयाब रहे। इसी दौरान गोरक्षा संगठनों से जुड़े कुछ लोग पहुंच गए तो कहासुनी के बाद नेहा से उनकी मारपीट हो गई।

मारपीट के विरोध में नेहा सड़क पर लेट गई तो रात 11 से दो बजे तक डाफी प्लाजा के समीप एनएच-दो जाम रहा। अंतत: महिला पुलिस की मदद से नेहा को हिरासत में लेकर महिला थाना भिजवाया गया। इसके बाद पुलिस ने भोर तक  गिरफ्तारियां कीं। 

सोशल मीडिया पर बुधवार की सुबह एक वीडियो क्लिप वायरल हुई। इसमें दिखाया गया है कि डाफी टोल प्लाजा के समीप नेहा ने गोरक्षा संगठन से जुड़े एक युवक को पहला थप्पड़ मारा तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हुई।

लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि वीडियो क्लिप को सुरक्षित कर पुलिस उसकी तस्दीक कर रही है। वीडियो के सही होने की पुष्टि हुई तो उसे साक्ष्य के तौर पर उपयोग किया जाएगा।


लंका थानाध्यक्ष ने बताया नेहा के खिलाफ इटावा जिले सहित कुछेक अन्य स्थानों पर मुकदमा दर्ज होने का मामला संज्ञान में आया है। दर्ज मुकदमों का विवरण जुटाकर आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed