फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   negligence, the child born of a dumpster

लापरवाही की इंतेहा, कूड़े के ढेर पर जन्मा बच्चा

Wed, 15 May 2013 12:33 AM IST
श्रावस्ती/ब्यूरो
श्रावस्ती/ब्यूरो Updated Wed, 15 May 2013 12:33 AM IST
विज्ञापन
 negligence, the child born of a dumpster

चिकित्सकों की लापरवाही एक बार फिर शिशु का काल बन गई। संसाधनों का अभाव बताकर प्रसव पीड़िता को सीचएसी से जबरन वापस लौटा दिया।

विज्ञापन


साथ आई महिलाओं ने घेरा बनाकर प्रसव कराया, कूड़े के ढेर पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया।

महिलाओं ने बच्चे की नाल ब्लेड से काट दी। कुछ ही देर में बच्चे की मौत हो गई, जबकि महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   

सिरसिया के भरथा बनगई गांव से प्रसव के लिए गीता देवी (26) पत्नी लालमन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिनगा लाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने गीता को अस्पताल में भर्ती करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने कहा कि यहां उसका प्रसव ठीक से नहीं हो पाएगा। ऐसे में लालमन पत्नी को बस स्टैंड ले गया, जहां गीता को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी।

उसके साथ आई महिलाओं ने चारों तरफ घेरा बनाकर सड़क किनारे गंदगी के ढ़ेर पर ही प्रसव कराया।

वहीं पर नवजात की नाल भी ब्लेड से काट दी। यह सारे हालात देख वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाई।

एंबूलेंस से जच्चा-बच्चा को फिर से सीएचसी लाया गया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। साथ ही प्राथमिक उपचार किए बिना ही उसे बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। मामले की जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
आरपी गुप्ता, सीएमओ
 
अस्पताल में पहले कोई नहीं आया था, बाद में बच्चे और मां को लाया गया, जहां बच्च मृत पाया गया।
डॉ. वीरेंद्र नाथ वर्मा
सीएचसी प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed