फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   nawazuddin told about her girlfriend

नवाजुद्दीन ने गर्लफ्रेंड के बारे में बताई एक बात...

Thu, 15 Aug 2013 01:57 AM IST
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो Updated Thu, 15 Aug 2013 01:57 AM IST
विज्ञापन
nawazuddin told about her girlfriend

उत्तर प्रदेश के बुढ़ाना के नवाजुद्दीन का फिल्म अभिनेता बनने तक का सफर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। आवारागर्दी से ही उन्हें थियेटर की राह मिली।‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में दमदार अभिनय के बाद कामयाबी का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ कि पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विज्ञापन


नवाजुद्दीन को आज भी मलाल है कि उनकी गर्लफ्रेंड अब किसी और की हो चुकी है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के साकेत स्थित आवास पर पहुंचे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन

nawazuddin siddiki
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत में नवाजुद्दीन कहते हैं कि करियर की शुरुआत थियेटर से की थी। पढ़ाई के बाद कोई काम-धंधा नहीं था, सड़कों पर आवारागर्दी करते घूमता था। थियेटर और कलाकारों को देखकर प्रेरणा मिली कि सीधे तौर पर दर्शकों से आसानी से जुड़ने का यह सीधा और सरल रास्ता है।


बड़े पर्दे पर करियर बनाने की ललक ने मुंबई पहुंचा दिया, लेकिन कई सालों तक रास्ता नहीं मिला। शर्म के मारे घर नहीं लौटा। फिल्म ‘ब्लैक फ्राइडे’ में काम करने के बाद घर आया तो प्रेमिका की शादी हो चुकी थी।
nawazuddin siddiki
निराश होकर फिर मुंबई लौट गया। न्यूयार्क, पीपली लाइव, कहानी, गैंग ऑफ वासेपुर और तलाश आदि फिल्मों में अभिनय किया। कामयाबी के पीछे लगन, मेहनत और डायरेक्टर अनुराग कश्यप का साथ मानते हैं। बॉलीवुड में वह मुजफ्फरनगर को अलग पहचान दिलाना चाहते हैं।

डीएम सुरेंद्र सिंह भी उनसे भेंट करने पहुंचे, जबकि सपा कार्यकर्ताओं के अलावा उनके चाहने वालों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed