फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   national hocky player attacked three

राष्ट्रीय हाकी महिला खिलाड़ी ने खेला खूनी खेल

Tue, 11 Jun 2013 01:30 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Tue, 11 Jun 2013 01:30 AM IST
विज्ञापन
national hocky player attacked three

उत्तर प्रदेश के झांसी के कोतवाली थानांतर्गत खंडेराव गेट पर सोमवार की सुबह जूनियर बालिका वर्ग की राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी ने सोमवार की सुबह खूनी खेल खेल डाला।

विज्ञापन


उसने अपने तीन साथियों के साथ मिल कर हाकी के समर कैंप से हिस्सा लेने वाले चार लड़कों पर चाकू व धारदार हथियार से हमला बोल दिया।

मेडिकल कालेज में भर्ती इनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने आरोपी खिलाड़ी व उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खंडेराव गेट स्थित श्रीलक्ष्मी व्यायाम मंदिर प्रांगण में इन दिनों हाकी का समर कैंप चल रहा है। इसमें हाकी के गुर सीखने नेशनल खिलाड़ियों के साथ- साथ स्कूली खिलाड़ी भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की सुबह छह बजे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुबोध खंडकर, कोच सलीमउद्दीन व कैलाश प्रसाद की अगुवाई में बच्चे हाकी की बारीकियां सीख रहे थे।

इसी दौरान लोगों ने देखा कि अनीसा आब्दी उर्फ शैलजा (13) पुत्री सुल्तान आब्दी निवासी मेवातीपुरा उन्नाव गेट, कोतवाली को नेशनल खिलाड़ी सलमा बानो पुत्री अब्दुल सत्तार निवासी नन्दनपुरा ताज कंपाउंड सीपरी बाजार पीट रही है।

इस पर कोच कैलाश प्रसाद व कैंप के अन्य खिलाड़ी शैलजा के पास पहुंच गए। कोच ने सलमा को मारपीट करने पर डांटा तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए देख लेने की धमकी दी।

इसके बाद सलमा बानो मैदान से चली गई। तब तक सुबोध खंडकर व कोच सलीमउद्दीन भी चले गए। इस बीच एकजुट होकर खिलाड़ियों ने कोच सलीमउद्दीन से घर पर जाकर शिकायत करने का फैसला किया।

इसके बाद वे सलीमउद्दीन के घर जाने के लिए मैदान से बाहर निकले। खंडेराव गेट पर नेशनल खिलाड़ी सलमा बानो के साथ पुष्पेंद्र निवासी नगरा थाना प्रेमनगर व दो अन्य युवक खड़े मिले।

जब तक शिकायत करने जा रहे खिलाड़ी कुछ समझ पाते तब तक सलमा बानो ने बैग से चाकू निकालकर उन लोगों पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए।

इससे सड़क पर चीखपुकार मच गई और सभी इधर-उधर भागने लगे। चाकू लगने से हिमांशु यादव (16) पुत्र अनिल यादव निवासी कोआपरेटिव बैंक तहसील थाना नवाबाद, शिवम् आनंद (17) पुत्र केशवानंद निवासी आशिक चौराहा, कोतवाली, हर्षित कुशवाहा (16) पुत्र महेश कुशवाहा निवासी खंडेराव गेट, कोतवाली व अखिल साहू पुत्र हरिश्चंद्र निवासी पठौरिया, कोतवाली लहूलुहान हो गए।

जब तक आसपास खड़े लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तब तक हमलावर खिलाड़ी अपने साथियों के साथ भाग निकली। लोग घायलों को लेकर पहले जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से मेडिकल कालेज रैफर कर दिया गया।

देर सायं तीन घायलों को डॉक्टरों ने छुट्टी कर दी, जबकि गर्दन में गहरा घाव होने की वजह से अखिल साहू की हालत नाजुक बनी हुई थी।

घायल खिलाड़ियों के मुताबिक उसके साथ खेलने से मना करने पर वह भड़क गई थी।

इस मामले में बाहर दतिया गेट निवासी हरीश चंद्र साहू ने सलमा बानो, पुष्पेंद्र व दो अज्ञsात के खिलाफ भादंवि की धारा 307, 324 व 323 में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


कोतवाली प्रभारी जेपी यादव का कहना है कि नेशनल खिलाड़ी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है कि आखिर किस वजह से आरोपी उग्र होकर हमलावर हुई। हकीकत सामने आने के बाद ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed