फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   narendra modi rally in kanpur

'कांग्रेस, सपा और बसपा ने किया यूपी को तबाह'

Sun, 20 Oct 2013 01:25 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 20 Oct 2013 01:25 AM IST
विज्ञापन
narendra modi rally in kanpur

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कानपुर में यूपी की अपनी रैलियों की शृंखला का आगाज करते हुए कांग्रेस के साथ ही सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपीए की अगुवाई वाली कांग्रेस पार्टी ही सारी समस्याओं की जड़ है। इसमें सपा और बसपा कांग्रेस का साथ दे रही है इसलिए भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है। कांग्रेस, सपा और बसपा की तिकड़ी ने यूपी को तबाह कर दिया। गंगा, यमुना, सरस्वती के संगम वाले इस उत्तर प्रदेश में आम युवक बेरोजगारी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


इंदिरानगर स्थित बुद्धा पार्क में आयोजित रैली में अपार जनसमूह को देखकर मोदी ने जोशीले अंदाज में कहा कि अब कांग्रेस की तबाही के दिन आ गए हैं। हिंदुवादी नेता की छवि वाले मोदी यूपी में इस रैली में हिंदुत्व के मुद्दे से दूर ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने महंगाई और भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए विकास को अपना एजेंडा बताया। उन्होंने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को ‘मैडम’ तो राहुल गांधी को ‘शहजादा’ बताते हुए कहा कि वे क्या जानें गरीबों की पीड़ा। पीड़ा तो हम जानते हैं क्योंकि मेरा जन्म गरीबी में हुआ। कांग्रेस का अहंकार सातवें आसमान पर है। 60 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस की नीति ही जाति-धर्म की और राज्यों को तोड़ने की रही है। भाजपा और हमारी नीति हमेशा जोड़ने और विकास की रही है।
narendra modi

खचाखच भरे मैदान की ओर हाथ उठाकर नरेंद्र मोदी ने कहा कि चारों ओर मुंड ही मुंड दिखाई दे रहे हैं। ऐतिहासिक, धार्मिक और वीरस्थली कानपुर पर चिलचिलाती धूप में जनता ने जो प्रेम का इजहार किया है, इसका कर्ज वे उतार कर ही दम लेंगे।
narendra modi
पीएम पर भी प्रहार
आतंकवाद के मुद्दे पर मोदी ने अपने चिर परिचित अंदाज में पीएम डॉ. मनमोहन सिंह पर प्रहार किया। कहा, एक ओर भारतीय सैनिकों के सिर कलम कर दिए जाते हैं और दूसरी ओर वहां के नुमाइंदों को चिकन-बिरयानी की दावत पर आमंत्रित किया जाता है।

तरक्की के लिए मोदी को बनाएं पीएम: राजनाथ
रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी अपार जनसमूह से आह्वान किया कि देश की तरक्की के लिए नरेंद्र मोदी को पीएम बनाएं तो हर वर्ग के लोग राहत महसूस करेंगे। विजय शंखनाद रैली का संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र मिश्र ने किया।

रैली मंच पर पार्टी के  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी, प्रदेश प्रभारी अमित शाह, सहप्रभारी रामेश्वर चौरसिया, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, विनय कटियार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कलराज मिश्र, लालजी टंडन, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, रमापति राम त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ पार्टी नेता मौजूद रहे।

नमो के तीर

- यूपी पहला प्रदेश है जहां एक साल में पांच हजार से अधिक निर्दोष लोगों की हत्या हुई। दंगे कराए जाते हैं और आतंकवाद में जेल की हवा खाने वाले लोगों को बाहर निकालने की साजिश यूपी में रची जा रही है।


- यूपी में रहने वाले लोगों के रिश्तेदार, बेटा, बेटी गुजरात के हर शहर में बसे हैं। जब कोई यूपी से ट्रेन से गुजरात जाता है तो युवकों की मां तब तक अपने बच्चों को फोन करके हालचाल लेती रहती है, जब तक बच्चे की ट्रेन गुजरात सीमा में प्रवेश नहीं कर जाती। गुजरात में ट्रेन के प्रवेश करते ही बच्चे की मां सो जाती है। यह सब गुजरात कानून-व्यवस्था का नतीजा है।

- महंगाई से देश की जनता कराह रही है पर न तो देश के प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, न मैडम और न ही शहजादे। जनता के बीच जाकर यह कह रहे हैं कि कोशिश तो की पर महंगाई काबू में नहीं आ रही। पर यह तभी कह पाएंगे, जब इस तिकड़ी ने महंगाई रोकने को कुछ किया हो। हां, किया है तो सिर्फ भ्रष्टाचार। जनता कांग्रेस से अपनी पाई-पाई का हिसाब ले।

-कोयला घोटाले की आग तो दिल्ली में सुलगी पर इस राख के कण कानपुर की धरती पर आ जमे हैं। इस कारण कानपुर प्रदूषित शहर के नाम से पहचाना जाने लगा।

नमो मंत्र

- एक राष्ट्र हिंदुस्तान, एक धर्मग्रंथ भारत का संविधान, सवा सौ करोड़ जनता की शक्ति और कार्य सबका साथ, सबका विकास।

- वोटों की राजनीति करने वाले सभी दलों को दफनाने के साथ ऐसा सबक सिखाओ की भविष्य में कोई दल ऐसा कुकृत्य करने से पहले एक बार सोचे जरूर। यह काम सिर्फ जनता कर सकती है।

- एक बार जनता ने हम पर भरोसा किया तो युवकों को रोजगार, खेतों को पानी, बच्चों को शिक्षा तो बूढ़ों को दवाइयां मिलेंगी।

- तमन्ना है देश को विकास के पथ पर ले जाकर ऊंचाइयों पर पहुंचाना, ताकि भारत की छवि विश्व में उसी तरह बने, जिसके लिए वह जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed