फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Names of cities stations markets and places changed in Yogi government

झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदला: योगी सरकार में इन स्थानों को मिला नया नाम, नामकरण में अखिलेश और मायावती भी पीछे नहीं

Thu, 30 Dec 2021 08:46 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला ब्यूरो, उत्तर प्रदेश Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 30 Dec 2021 08:46 AM IST
सार

यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी स्टेशन या शहर का नाम बदला गया हो। समय-समय पर सरकारें ऐसा करती रही हैं। योगी सरकार से पहले सपा और बसपा की सरकार में भी नाम बदलने की प्रथा चलन में रही है। जानिए योगी सरकार में बदले गए स्थानों के नामों के बारे में, साथ ही पूर्व की सरकारों में हुए नामकरण पर डालिए एक नजर...

विज्ञापन
Names of cities stations markets and places changed in Yogi government
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई से लेकर आजादी तक का गवाह रहा झांसी रेलवे स्टेशन अब वीरांगना लक्ष्मीबाई के नाम से जाना जाएगा। एक जनवरी को यह रेलवे स्टेशन 133 पूरे करेगा। इसका उद्घाटन एक जनवरी वर्ष 1889 को हुआ था। ग्रेट इंडियन पेनिनसुलर रेलवे ने इसको स्थापित किया था। बुधवार को गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए राज्य सरकार ने स्टेशन का नाम बदलने की अधिसूचना जारी कर दी है। अब रेल मंत्रालय से आदेश मिलते ही मंडल रेल प्रशासन नाम बदलने की विभागीय प्रक्रिया शुरू करेगा।

विज्ञापन

 

यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी स्टेशन या शहर का नाम बदला गया हो। समय-समय पर सरकारें ऐसा करती रही हैं। योगी सरकार से पहले सपा और बसपा की सरकार में भी नाम बदलने की प्रथा चलन में रही है। भाजपा नाम बदलने के पीछे विदेशी आक्रांताओं द्वारा जबरन नाम बदलने का कारण बताती है। अब आपको योगी सरकार में शहरों, बाजारों और स्टेशनों के बदले नामों से रूबरू कराते हैं। इसके साथ ही पूर्व की सरकारों में बदले गए स्थानों के नामों के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन


योगी सरकार में बदले गए स्थानों के नाम

  • गोरखपुर का उर्दू बाजार अब हिंदू बाजार के नाम से जाना जाता है। वहीं मियां बाजार को लोग अब माया बाजार बुलाते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मुगलसराय स्टेशन का नाम दीनयदयाल उपाध्याय के नाम किया गया।
  • फैजाबाद अब अयोध्या के नाम से जाना जाता है।
  • कानपुर का पनकी स्टेशन अब पनकी धाम के नाम से जाना जाता है।
  • दिल्ली स्थित यूपी सदन का नाम उत्तर प्रदेश सदन त्रिवेणी रखा गया है।
  • यूपी भवन का नाम उत्तर प्रदेश भवन संगम किया गया है।
  • इलाहाबाद शहर का नाम प्रयागराज किया गया। इसके साथ ही प्रयागराज के चार रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए। इलाहाबाद जंक्शन प्रयागराज जंक्शन। रामबाग प्रयागराज जंक्शन बना। इलाहाबाद छिवकी स्टेशन का नाम भी बदला गया। प्रयागराज घाट अब प्रयागराज संगम के नाम से जाना जाता है।

नाम बदलने में मायावती और अखिलेश यादव भी पीछे नहीं 

योगी सरकार पर नाम बदलने को लेकर सपा और बसपा हमलवार रही है। लेकिन बसपा और सपा के कार्यकाल में भी नाम बदलने की प्रथा का चलन रहा है। मायावती ने सत्ता में आने पर कासगंज का नाम कांशीराम नगर किया। अमेठी को छत्रपतिशाहूजी नगर नाम दिया। इसी तरह कानपुर देहात को रमाबाई नगर, अमरोहा को ज्योतिबा फुले नगर, हापुड़ को पंचशील नगर, शामली को प्रबुद्धनगर, हाथरस को महामाया नगर, संभल को भीमनगर, नोएडा को गौतमबुद्धनगर और फैजाबाद जिले के एक हिस्से को अंबेडकरनगर का नाम दिया।


वहीं, अखिलेश यादव ने कांशीराम नगर को कासगंज, रमाबाई नगर को कानपुर देहात, अमेठी को गौरीगंज, ज्योतिबा फूले नगर को अमरोहा, महामाया नगर को हाथरस, प्रबुद्ध नगर को शामली और भीमनगर को फिर से बहजोई कर दिया। अखिलेश के इस फैसले का मायावती ने जमकर विरोध किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed