{"_id":"62604812d6b85b7afb445060","slug":"youth-killed-in-road-accident-brother-injured-muzaffarnagar-news-mrt585340424","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, भाई घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, भाई घायल
तितावी। शामली से नहर पटरी होकर चरथावल की ओर जा रहे दो भाइयों को तितावी नहर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चरथावल के ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी तालिब (24) अपने भाई इसरार के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से शामली गया था। रात वे दोनों अपने घर लौट रहे थे। जब वे तितावी नहर के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे ताबिल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसरार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल इसरार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि तालिब के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद